फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शराब के नशे में टल्ली महिला ने काटा हंगामा

शराब के नशे में टल्ली महिला ने काटा हंगामा

Wed, 26 Sep 2018 11:06 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में टल्ली महिला ने काटा हंगामा
शराब के नशे में टल्ली महिला ने काटा हंगामा - फोटो : अमर उजाला
एटा। शराब के नशे में धुत होकर शहर में एक महिला ने जमकर उत्पात मचाया। महिला ने मोहल्ले के लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए छत पर चढ़कर पथराव भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को ले जाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला में उस समय लोगों में भगदड़ मच गई जब मोहल्ला निवासी महिला नशे में होकर लोगों के साथ गाली गलौज करने लगी। महिला मकान की छत पर चढ़ गई और लोगों पर पथराव करने लगी। इसे देख मोहल्ले के लोगों में भगदड़ मच गई और लोग अपने-अपने घरों से छुप गए। उसी समय मोहल्ले के लोगों ने फोन करके जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पटियाली गेट चौकी से पुलिस और महिला थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाते हुए छत से पहले तो नीचे उतारा। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिला का स्वास्थ्य ठीक होने पर लोग उसे घर ले गए।
विज्ञापन

महिला ने मंगलवार शाम को भी शराब पीकर हंगामा काटा था। मगर रात को परिवार के लोगों ने घर में बंद कर दिया था। सुबह महिला ने शराब पीकर फिर हंगामा काटना शुरू कर दिया। जिसे पकड़कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का पति भी शराबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंचन कटियार, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed