{"_id":"5b7c45c142c79246695ccf2c","slug":"21534870977-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों के पांच सौ हैंडपंप बुझाएंगे प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों के पांच सौ हैंडपंप बुझाएंगे प्यास
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
एटा। शासन की ओर से पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए पांच सौ से अधिक हैंडपंप जिले के जनप्रतिनिधियों को दिए गए हैं। जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर जरूरत के हिसाब से पीने का पानी मुहैया कराने के लिए हैंडपंपों को लगवाने का कार्य कराएंगे।
जिले के चार विधायकों को 100-100 हैंडपंप सरकार की ओर से विधानसभा बार दिए गए है। जबकि राज्यसभा सांसद, सांसद, विधान परिषद सदस्यों को 50-50 हैंडपंप जिले के लिए मुहैया कराए गए हैं। सभी जनप्रतिनिधियों को सरकार की ओर से आगाह किया गया है कि कोई भी क्षेत्र पीने के पानी की समस्या से नहीं जूझना चाहिए। जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर लोगों के मध्य पहुंचे, जहां जरुरत हो। वहां हैंडपंप लगवाने का काम करें।
जिले में वर्ष 2017-18 में 562 हैंडपंप जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लगाए गए थे। इस बार भी इतने ही हैंडपंप लगने के लिए आए हैं। अभी तक जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव विभाग के पास नहीं आ सके हैं। प्रस्ताव आते ही हैंडपंप लगने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
संचय शुक्ला, सहायक अभियंता, जल निगम