{"_id":"5b13fe5b4f1c1b13358b4c4d","slug":"21528036955-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश पुल पर यमुना में डूब कर दो बच्चों की मौत, एक बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश पुल पर यमुना में डूब कर दो बच्चों की मौत, एक बचा
Updated Sun, 03 Jun 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव(मथुरा)। बलदेव के कैलाश पुल पर यमुना में नहाते वक्त पैर फिसलने से गहरे पानी में गए आगरा के दो बालकों की डूबकर मौत हो गई। रविवार की सुबह दोनों के शव निकाले गए। परिवार वाले बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शवों को लेकर चले गए। परिवार वालों ने बताया कि शनिवार की दोपहर को करीब दो बजे बच्चे घर से निकले थे। इनके एक साथी ने शाम को घर पहुंचकर दोनों के डूबने की जानकारी दी थी।
परमेंद्र का 11 साल का बेटा करन, प्रीतम का 13 साल का बेटा शिवम और मुकेश का 12 साल का बेटा अंकित आगरा के थाना शाहगंज में रामनगर कालोनी में अपने परिवार के साथ किराए पर रहते थे। तीनों बच्चे शनिवार को परिजनों से यह कहकर निकले कि भी आ रहे हैं। इसके बाद तीनों कैलाश पुल पर पहुंच गए। करन और शिवम नहाने के लिए यमुना में चले गए।
अंकित बाहर ही बैठा रहा। कुछ ही देर में करन और शिवम का पैर फिसलने पर दोनों गहरे पानी में चले गए। यह देख अंकित ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर राहगीरों ने सिकंदरा पुलिस को सूचित किया। सिकंदरा पुलिस की सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने गोताखोर बुलाकर दोनों बच्चों की खोजबीन शुरूकर दी लेकिन अंधेरा होने पर ऑपरेशन बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
अंकित को उसके घर भिजवाया गया तो हादसे की जानकारी पाकर करन और शिवम के परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को बलदेव पुलिस ने दोबारा गोताखोर यमुना में उतारे तो सुबह 6:30 बजे करन का शव मिल गया। छह घंटे बाद शिवम का शव भी मिल गया। इसके बाद दोनों के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को ले गए।
आखिर तीनों बच्चे कैलाश पुल कैसे पहुंच गए
बलदेव। तीनों बच्चे आखिर कैलाश पुल पर कैसे पहुंचे। यह किसी को नहीं पता। शाहगंज से इतनी दूर आखिर तीनों बच्चे किस गाड़ी में सवार होकर पहुंचे, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। अंकित अभी कुछ बता नहीं पा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिवम के पिता की मौत हो चुकी है। मां प्राइवेट नर्सिंग होम में नौकरी करके बच्चों का लालन-पोषण कर रही है।