{"_id":"5b0577324f1c1bd6408b7298","slug":"21527084850-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटवन चौकी प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटवन चौकी प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Updated Wed, 23 May 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शराब माफिया से याराने में एसएसपी ने पूरी कोटवन पुलिस चौकी को ही नाप दिया है। चौकी प्रभारी और यहां तैनात सभी 15 पुलिस वालों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी की गुप्त जांच में शराब तस्करों से चौकी प्रभारी और सिपाहियों की संलिप्तता उजागर होने पर यह बड़ी कार्रवाई की गई।
हरियाणा बार्डर से जुड़े कोसीकलां का कोटवन शराब तस्करों के लिए सबसे मुफीद साबित हो रहा है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की शराब बेखौफ तस्करी करके कोटवन के रास्ते से मथुरा पहुंच रही थी। इसमें पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े होने लगे। इसकी शिकायत एसएसपी प्रभाकर चौधरी को मिली। एसएसपी ने गुप्त जांच कराई तो कोटवन चौकी प्रभारी और 15 सिपाहियों की संलिप्तता उजागर हुई।
एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कोटवन चौकी संलिप्तता शराब तस्करों से पाई गई है। इसी के चलते चौकी प्रभारी और 15 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
यह हुए लाइन हाजिर
- अमरपाल सिंह चौकी प्रभारी के अलावा सिपाही अभिनव, मोनू राठी, संदीप कुमार, अभय मलिक, सागर पंवार, रोबिन सिंह, अंकुर पंवार, गजेेंद्र, राजकुमार, रिंकू, अनुज कुमार, संदीप कुमार, नेत्रपाल, विनय, कृष्णपाल।