फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ब्रजवासियों की सेवा को मुंबई से मथुरा आईं: हेमामालिनी

ब्रजवासियों की सेवा को मुंबई से मथुरा आईं: हेमामालिनी

Mon, 26 Mar 2018 08:20 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
ब्रजवासियों की सेवा को मुंबई से मथुरा आईं: हेमामालिनी
कृष्णा - फोटो : डैमो
मथुरा। पैगांव और गांव हुसैनी में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद हेमामालिनी ने कहा कि देश तरक्की कर रहा है तो मथुरा इस दौड़ में पीछे कैसे रह सकता है। मथुरा का विकास भी होगा। इसकी शुरूआत हो गई है। ब्रजवासियों के लिए आवश्यकता पड़ने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से बात की जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मुंबई से मथुरा में ब्रजवासियों की सेवा के लिए आई हूं। मोदी और योगी राज में तरक्की हो रही है। यहां के लोग अपनी समस्याएं बताएं। उनका समाधान कराएंगी। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण छाता क्षेत्र के विकास में उन्हें पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। जनपद के अन्य विधायकों का भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन


सड़क को देख बहुत खुश हुईं हेमा
मथुरा। पैगांव और गांव हुसैनी के दौरे पर पहुंचीं सांसद हेमामालिनी ने कोसी-शेरगढ़ मार्ग का भी अवलोकन किया। इसका निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क को देखकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। चुनावों के दौरान यहां के लोगों ने इस टूटी सड़क को लेकर उनसे आक्रोश जताया था। लोग गुस्सा होते थे। उन्हें व्यक्तिगत मैसेज भी भेजते थे। अब यह सड़क बन गई है। इससे वह बेहद खुश हैं। उनकी कोशिश है कि यहां का और विकास हो। विकास के लिए अभी पूरा समय नहीं मिल सका है। ब्रज के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed