फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सोमवती भी पिता से करती थी शराब पीने की मना

सोमवती भी पिता से करती थी शराब पीने की मना

Mon, 19 Mar 2018 11:01 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सोमवती भी पिता से करती थी शराब पीने की मना
सूनसान घर देख पिता ने वारदात को दिया अंजाम - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

ढोलना के हरसेना गांव में पिता द्वारा अपनी ही पांच साल की बच्ची को जलाकर मार देने की घटना ने हर किसी को हिला दिया। घटना की सूचना जैसे ही मां सुमित्रा को मिली तो वह भागती हुई घर पहुंची और बच्ची के जले हुए शव को देखकर लिपटकर रोने लगी। मां अपना आपा खोकर कभी दीवार पर सिर मारती रही तो कभी जमीन पर। लोगों ने जैसे तैसे मां को संभाला। उसने रो-रोकर अपने पति को हत्यारा बताते हुए कोसा। घटना ने गांव के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया। ग्रामीण सूचना मिलते ही बच्ची के घर की ओर दौड़ पड़े। सुमित्रा ने कहा कि बच्ची सोमवती भी पिता से शराब न पीने की कहती थी।
मां सुमित्रा बच्ची की हत्या के बाद से अपना आपा खो बैठी। उसने कहा कि शराब ने उसके पति महिपाल को राक्षस बना दिया। अपनी ही बच्ची का वह दुश्मन बन गया। सावित्री बच्ची की हत्या से इतनी आहत थी कि उसके सब्र का बांध टूटा जा रहा था। सुमित्रा ने कहा कि बच्ची सोमवती भी पिता से शराब न पीने की कहती थी। परिवार के अन्य लोग भी शराब पीने को लेकर रोका टोकी करते थे। पिता महिपाल इस बात से खफा रहता था।
विज्ञापन

इस हृदयविदारक घटना के बाद बच्ची के घर में कोहराम मचा हुआ था। मां पछाड़ें खाकर रो रही थी तो उसके भाई विनोद और प्रमोद भी एक कोने में गुमसुम बैठे रहे। उनके मन में भी पिता की करतूत पर आक्रोश था। वहीं दो पुत्रियां चांदनी 8 वर्ष और माधुरी 6 वर्ष भी गहरे सदमें में दिखीं। गांव के लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं भी बच्ची के घर में पहुंच गए और बेसुध मां को बार बार ढांढस बंधाते रहे। लेकिन बच्ची का जला हुआ शव ने हर किसी को द्रवित कर दिया। मौके पर जो भी पहुंचा हर किसी की आंखें उस मंजर को देखकर नम हो गईं। हत्यारे पिता को लेकर लोगों में जमकर चर्चाएं थी और हर कोई उसे कोसता नजर आया। हरसेना के ग्रामीण व आसपास के लोग व महिलाएं भी घटना की जानकारी पर हरसेना की ओर पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुश्मन है पिता, मिले फांसी
हत्यारे महिपाल के बड़े पुत्र विनोद ने पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विनोद का कहना है कि उसका पिता नहीं है वह हत्यारा है। उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए जिसने उसकी मासूम बहन की हत्या कर दी। विनोद बहन की हत्या को लेकर काफी आक्रोश था और गुमसुम नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed