{"_id":"5aaa80a04f1c1b68248b5586","slug":"21521123488-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड में कम हुई रुचि, नहीं भर पा रहीं सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड में कम हुई रुचि, नहीं भर पा रहीं सीटें
Updated Thu, 15 Mar 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। इस बार छात्रों का रुझान बीएड कोर्स की ओर नहीं है। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद कम आवेदन से कालेज संचालक हलाकान हैं। इधर, संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहा लखनऊ विवि आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक बनने के लिए परीक्षा दर परीक्षा से परेशान अभ्यर्थियों का रुझान अब बीएड कोर्स से हट रहा है। हाल ये है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन ही नहीं आ रहे हैं। अभ्यर्थियों के कम आवेदन के चलते संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहा लखनऊ विश्वविद्यालय ने आखिरी तिथि को 15 मार्च से बढ़ाकर 23 मार्च कर दिया है।
इधर, मथुरा में बीएड के 40 कालेजों में करीब तीन हजार से अधिक सीटें हैं। ये सीटें पिछले साल ही खाली रह गईं लेकिन इस बार प्रवेश परीक्षा में कम आवेदनों ने कालेज संचालकों के हलक सुखा दिए हैं। बीएड के कालेज गिरिराज महाराज कालेज के वाइस चेयरमैन आशुतोष शुक्ला ने बताया शिक्षक बनने के लिए बीएड, टेट के बाद लिखित परीक्षा के झंझट से अभ्यर्थी परेशान हैं। इधर, अप्रैल माह में डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों का रुझान घटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन