{"_id":"5a10717c4f1c1b71548bddac","slug":"21511027068-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद पद की महिला उम्मीदवार को मिल रही धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद पद की महिला उम्मीदवार को मिल रही धमकियां
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
election commission india
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू बस्ती अग्रवाल से सभासद पद की महिला उम्मीदवार को वैन सवारों ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी के बाद दहशत में आई प्रत्याशी ने एसपी को प्रार्थना-पत्र दिया है। किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त किए जाने के साथ ही सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
वार्ड नंबर चार मोहल्ला न्यू बस्ती गाड़ीवान निवासी कुमारी नीलम दुबे चुनाव लड़ रहीं हैं। कुछ दिन पूर्व जब वह समर्थकों के साथ प्रचार करने के बाद अकेले घर लौट रहीं थीं। तभी करहल रोड चौराहा के समीप वैन में सवार लोगों ने उन्हें आवाज देकर बुलाया। जब वह वैन के पास पहुंची तो उसमें बैठे लोगों ने कहा कि वोट मांगना बंद कर दो, नहीं तो जान से मार देंगे। धमकी देने के बाद वैन सवार वहां से चले गए।
धमकी मिलने के बाद रेखा दहशत में आ गईं। उन्हाेंने परिवारीजनों व समर्थकों को इसकी जानकारी दी। पीड़िता ने एसपी राजेश एस को प्रार्थना-पत्र दिया है। इसमें कहा है कि उनकी हत्या, एक्सीडेंट व अपहरण हो सकता है। इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वह निर्भीक होकर वोट मांग सकें। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।