{"_id":"59fc6f0c4f1c1b0d698b92f1","slug":"21509715724-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में शांति को खतरा बनने वाले पुलिस रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में शांति को खतरा बनने वाले पुलिस रडार पर
Updated Fri, 03 Nov 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। निकाय चुनाव की शांति को खतरा बनने वाले पुलिस रडार पर आ गए हैं। उन लोगों पर खास निगाह रखी जा रही जिन्होंने पिछले चुनावों में विवाद किया था। वहीं सभी को निर्देशित किया गया है कि बगैर अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं हो सकेगा।
निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। मेयर और पार्षद के दावेदार पर्चा दाखिल कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए पूरी ताकत लगाई जा रही है। जिले को जोन और सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। हर जोन की कमान मजिस्ट्रेट के हाथ में रहेगी। पुलिस अधिकारी भी साथ में होंगे। जहां से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलेगी तत्काल पुलिस को भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सभी मजिस्ट्रेटों की बैठक में कहा कि बगैर अनुमति के किसी प्रकार का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए। अगर कोई बैठक या सभा करेगा तो उसे भी अनुमति लेनी होगी। वहीं, उन लोगों पर भी निगाह रखी जा रही है जो चुनाव के दौरान किसी प्रकार से शांति को खतरा बन सकते हैं। ऐसे सभी लोगों को पाबंद मुचलका किया जा रहा है। नगर पालिका, नगर पंचायत और महानगर में खुफिया एजेंसियों को भी चौकस कर दिया है। उन क्षेत्रों पर खास निगाह रहेगी जहां लोग दो प्रमुख पार्टियों के गुटों में बंटे हैं। उन बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने का फैसला किया गया है जहां पिछले चुनावों के दौरान किसी प्रकार का विवाद हुआ था।