फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चेहरों पर उदासी, लबों पर जारी रही दुआ

चेहरों पर उदासी, लबों पर जारी रही दुआ

Fri, 25 Aug 2017 11:07 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
चेहरों पर उदासी, लबों पर जारी रही दुआ
एटा। उदास चेहरे, लबों पर दुआ और मन में खामोशी। अपने गुरू के खिलाफ आए फैसले को लेकर अनुयायियों में शुक्रवार को खामोशी छा गई। अनुयायियों ने भगवान से बाबा की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान जिले के गांव कुसाड़ी स्थित बाबा राम रहीम के आश्रम पर सन्नाटा पसरा रहा। उधर, हंगामे की स्थिति को देखते हुए पुलिस की कड़ी चौकसी रही।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा में बाबा राम रहीम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप में सीबीआई अदालत ने बाबा को दोषी करार दिया। इसके बाद देश के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में बाबा के समर्थकों में रोष फैल गया। आंदोलनों की आग के बाद जिले में भी समर्थक मायूस नजर आए। जिले में समर्थकों ने बाबा की सलामती के लिए प्रार्थना की। इस दौरान गांव कुसाड़ी स्थित बाबा के आश्रम पर सन्नाटा पसरा रहा। गांव में शुक्रवार को बाबा के अनुयायियों के घरों में चूल्हें नहीं जले। इसके साथ ही जिले में अनुयायियों की तादाद को देखते हुए पुलिस अलर्ट रही। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ गए परिवारों में बेचैनी
बाबा के समर्थक राहुल ने बताया कि जिले से तमाम परिवार बाबा के चंडीगढ़ स्थित आश्रम में सुनवाई के दौरान भाग लेने गए थे। हंगामे और आंदोलन की खबरों के बाद परिवारों में बेचैनी रही। बाबा के खिलाफ गलत फैसला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासगंज। बाबा राम रहीम को दोषी माने जाने के बाद पंजाब और हरियाणा में हिंसा को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। डीएम ने पुलिस अधिकारियों को निगरानी के निर्देश दिए हैं। हालांकि जिले में डेरा सच्चा सौदा से जुड़े अनुयायी नहीं हैं। इसके बावजूद सतर्कता के लिहाज से यहां भी अलर्ट किया गया है।

बाबा राम रहीम पर फैसला आने के बाद शुक्रवार दोपहर के बाद पंचकुला और अन्य स्थानों पर हिंसा भड़क गई। सोशल मीडिया पर संदेशों का प्रसार होने लगा। कुछ ही देर में जिले में लोगों की जुबान पर हिंसा की चर्चाएं होने लगीं। इस स्थिति को देखकर लोग टीवी सेटों पर समाचार सुनते नजर आए। हिंसा को लेकर लोगों में चर्चाओं का दौर जारी रहा। उधर, जिलाधिकारी ने जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया। डीएम आरपी सिंह ने बताया कि जिले में डेरा सच्चा सौदा के समर्थक नहीं हैं, लेकिन एहतियातन के तौर पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है, लेकिन जिले में कहीं भी किसी तरह की कानून व्यवस्था की समस्या नहीं है। सभी चौराहों और बाजारों में पुलिस को सक्रिय किया गया है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर भी पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed