फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अपहरणकर्ताओं ने संजीव गुप्ता की पत्नी से बार संपर्क करने की कोशिश की

अपहरणकर्ताओं ने संजीव गुप्ता की पत्नी से बार संपर्क करने की कोशिश की

Fri, 28 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अपहरणकर्ताओं ने संजीव गुप्ता की पत्नी से बार संपर्क करने की कोशिश की
संजीव गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। उद्योगपति संजीव गुप्ता का छह दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। परिवार में दहशत बढ़ती जा रही है। संजीव गुप्ता की पत्नी सारिका गुप्ता सौ करोड़ की फिरौती का मैसेज आने के बाद 24 जुलाई से 25 जुलाई के बीच पांच बार अपहरणकर्ताओं से संपर्क किया था। सीओ टूंडला को दिए पत्र में उन्होंने बताया कि संजीव गुप्ता को बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सारिका पैसों का इंतजाम करने का संदेश दे चुकी हैं। सारिका और अपहरणकर्ताओं के बीच संवाद ब्राडकास्ट मैसेज के माध्यम से हुआ।
विज्ञापन


सारिका गुप्ता ने अपहरण के बाद से अब तक की पूरी स्थिति पुलिस को बतायी है। 22 जुलाई की शाम पौने छह बजे सागर रत्ना रेस्टोरेंट से आर्चिट ग्रीन आवास आते समय संजीव गुप्ता गायब हुए। पुलिस, एसटीएफ खुफिया विभाग सहित पांच एजेंसियां उनकी तलाश में जुटी हैं। पुलिस अधिकारियों ने सारिका गुप्ता के कई बार बयान लिए हैं। सारिका गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 24 जुलाई को रात 12.20 पर उन्होंने फोन पर अपहरणकर्ताओं से हाथ जोड़ कर निवेदन किया था कि प्लीज एक बार मेरे पति से बात करवा दो..। इसके जवाब में रात 12.44 पर अपहरणकर्ताओं ने कहा कि तुझे यकीन नहीं तो हम इसे मार दें...? तेरी कार को अलीगढ़ बुलंदशहर हाईवे टोल के पास हमने छोड़ दी है। वो पुलिस को उधर ही मिला होगा..। कल सौ करोड़ के साथ अकेले..। फिर सारिका गुप्ता ने मैसेज के जवाब में कहा कि मुझे यकीन है भइया पर इतने पैसों का अरेंज मुश्किल हो रहा है..। प्लीज आप उन्हें कुछ मत करना..। इसके बाद अपहरणकर्ता में व्हाट्सएप पर रात 1.10 पर कहा संजीव वापस चाहिए तो 100 करोड़ चाहिए नहीं तो मौत..। इसका फोन और यह हमारी गिरफ्त में है। इस लिए कोई भी एसएमएस फोन न करे...। इस फोन पर हम संदेश इसलिए ब्राडकास्ट पर डाल रहे हैं।
विज्ञापन


मुझे उनकी फोटो वीडियो आवाज चाहिए..
सारिका गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि इसके बाद वह हाथ जोड़ कर मिन्नतें करती रहीं भइया मुझे उनकी फोटो, वीडियो या उनकी अवाज चाहिए। मुझे जानना है कि वह सही सलामत हैं..। पर अपहरणकर्ताओं ने मेरी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहणकर्ताओं ने पूछा करेंसी का क्या हुआ ...
25 जुलाई को सुबह 9.51 पर अपहरणकर्ताओं ने फिर कहा करेंसी का क्या हुआ..। जवाब में मैने उनसे हाथ जोड़ कर मिन्नतें की कि मेरे पति से मेरी बात करा दो मैं पैसों का अरेंज कर रही हूं। 25 जुलाई की रात 8.48 पर अपहरणकर्ताओं ने मैसेज किया तूने इतना पुलिस लगाकर बेहद खतरनाक काम किया है। इसके बाद में हाथ जोड़ कर मिन्नतें करती रही मैं पैसों का अरेंज कर रही हूं बस एक बार मेरे पति से बात करा दो..। सारिका गुप्ता ने गुरुवार को पुलिस को दिए पत्र में लिखा है कि 27 जुलाई सुबह 11 बजे तक अपहरणकर्ताओं की तरफ से कोई भी संपर्क नहीं किया गया है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र
फिरोजाबाद। संजीव गुप्ता की पत्नी सारिका गुप्ता द्वारा सीओ टूंडला को सुबह दिया गया पत्र गुरुवार शाम तक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ टूंडला धमेंद्र सिंह यादव का कहना है कि सारिका गुप्ता ने उन्हें एक और तहरीर दी है। इस तहरीर में अपहरण की घटना के बाद 22 जुलाई के बाद के मैसेजों के बारे में बताया है। इस संबंध में और अधिक जानकारी एसएसपी ही दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed