{"_id":"5c9d01a9bdec22764d26f093","slug":"201553793449-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन प्रक्रिया के लिए फूलों और गुब्बारों से सजा परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन प्रक्रिया के लिए फूलों और गुब्बारों से सजा परिसर
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। 17वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव की प्रक्रिया जारी है, लेकिन चुनाव उत्सव के रूप में संपन्न हो यह कवायद कासगंज प्रशासन एटा संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन के लिए कर रहा है। एटा संसदीय क्षेत्र का नामांकन कासगंज कलक्ट्रेट मुख्यालय पर हो रहा है जिसके चलते यहां का कलक्ट्रेट भवन फूलों और गुब्बारों से सजा हुआ है। जगह जगह रंग बिरंगेे फुलबारी लगे गमले भी लगाए गए हैं।
कासगंज जिला के कलक्ट्रेट मुख्यालय के नए भवन में पहली बार लोकसभा निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। इससे पूर्व पुराने कलक्ट्रेट भवन में वर्ष 2014 और वर्ष 2009 की नामांकन प्रक्रिया हुई थी। नए भवन में पहली बार लोकसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर पूरे परिसर को भव्यता से फूलों की लरों और तिरंगा रंग के गुब्बारों से सजाया गया। यहां तक कि बल्लियों की जो बैरीकेडिंग लगाई गई है उस पर भी सफेद कपड़ा लपेटा गया है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारियों के साथ परिसर का निरीक्षण किया और खामियां दूर कराईं। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि चुनाव को उत्साह के साथ कराया जाएगा।