फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   करंट लगने से कर्मचारी की मौत, आक्रोश

करंट लगने से कर्मचारी की मौत, आक्रोश

Sat, 22 Dec 2018 10:51 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से कर्मचारी की मौत, आक्रोश
कार्यदायी संस्था के कर्मी की करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
सिढ़पुरा (कासगंज)। सौभाग्य योजना के तहत ग्राम बांसी के निकट 11 हजार की लाइन डालते समय एक कार्यदायी संस्था के कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। कर्मी की मौत से लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के तहत अशोका विल्ड कार्पोरेशन के तहत लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के कर्मी जय किशन (23) पुत्र रामकरन निवासी भोपालपुर पिलुआ एटा ने बिजली विभाग के जेई दीपक को फोन करके लखनपुर से ग्राम बांसी के मध्यम लाइन डालने को शट डाउन लिया। वह बांसी में बाला सहाय के खेत में लाइन को जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ गया। जैसे ही उसने लाइन डालने के लिए पहले से ही बिछी लाइन को छूना चाहा उसे तेज करंट लगा। करंट लगने से उसका एक हाथ कट गया और शरीर झुलस गया। वह सीधे जमीन पर आकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों के साथ ही लोग जमा हो गए। लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ेसमझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। हादसे की सूचना पर एसडीएम धीरेंद्र बहादुर सिंह, सीओ रवींद्र सिंह वर्मा मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये एवं विद्युत सुरक्षा परिषद की ओर से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता शासन से दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने विभाग के जेई, एसएसओ, लाइन मैन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जनपद में वर्तमान वर्ष में करंट से मौत
-29 फरवरी एचटी लाइन से चिपक कर गंजडुंडवारा के विद्युत कर्मी की मौत
- 01 मार्च गंजडुंडवारा में करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत
- 12 मार्च को सिढ़पुरा के सनौठी में भूसा उतारते समय एचटी लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत
- 16 मार्च सिढ़पुरा के अंगदपुर में दीवार में करंट से युवक की मौत
- 18 मार्च खेत में पानी लगाते पोल से करंट आने पर किसान की मौत, सिकंदरपुर वैश्व नगला पाली में
- 21 अप्रैल विद्युत लाइन में करंट से मजदूर की मौत, सहावर के बोंदर में
- 01 मई सोरों में करंट लगने से युवक की मौत,
- 05 मई सोरों के सागरपुर में करंट लगने से हुई युवक की मौत
- 18 मई को गंजडुंडवारा के नगला देवी में करंट लगने से युवक की मौत
- 27 मई ढोलना के बिलराम में वैल्डिंग करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत
- 04 जून सिढ़पुरा के नगला कच्यान में महिला की पंखा के तार लगाते करंट से मौत
- 13 जून ट्रांसफामरी़र से करंट लगने से एक की कासगंज में तथा करंट लगने से एक की अमापुर में मौत
-14 जून सिकंदरपुर वैैश्य के लखापुर मेें टूटे तार की चपेट में आने से युवक की मौत
-14 जुलाई अमापुर में पोल से करंट लगने पर बालिका की मौत
-14 जुलाई गंजडुडवारा में हाटटें्रशन तार टूटने पर घर में करंट फैलने पर युपक की मौैत
-1 अगस्त मोहनपुर में टूटे तार से करंट लगने से किशोर व घोड़ा की मौत
-7 अक्तूबर कासगंज में मिस्त्री की कार्य करते से समय करंट से चिपक कर मौत
सौभाग्य योजना के तहत कार्यदायी संस्था का कर्मी कार्य कर रहा था। मामले में हुई लापरवाही जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हरिमोहन अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed