फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मोरारी बापू ने जन्मस्थान के किए दर्शन, द्वारिकाधीश से बैरंग लौट

मोरारी बापू ने जन्मस्थान के किए दर्शन, द्वारिकाधीश से बैरंग लौट

Sat, 10 Nov 2018 08:20 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
मोरारी बापू ने जन्मस्थान के किए दर्शन, द्वारिकाधीश से बैरंग लौट
मोरारी बापू
मथुरा। प्रख्यात रामकथा वाचक मोरारी बापू शनिवार को ठाकुर श्रीद्वारिकाधीश और श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। हालांकि द्वारिकाधीश के पट बंद होने के कारण वह दर्शन न कर सके। उन्होंने मंदिर की देहरी पर ही माथा टेका और पुन: दर्शन को आने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन किए।
विज्ञापन


शनिवार को राम कथा वाचक मोरारी बापू करीब सुबह 11:15 बजे श्रीद्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे। मंदिर के कपाट 11 बजे ही बंद होने के कारण उन्हें राजाधिराज के दर्शन न हो सके। उन्होंने बाहर से ही ठाकुर जी के चरणों में शीश झुकाया। इसके बाद उन्होंने जगमोहन में की गई भागवत स्कंध की चित्रकारी को निहारा। समाधानी ब्रजेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, मंदिर के उपाध्याय अजय भट्ट, कमलाशंकर शर्मा, बलदेव चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा आदि ने उन्हें प्रसाद की टोकरी भेंटकर व ठाकुर जी का प्रसाद रूपी पटुका उढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


तदोपरांत श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचने पर संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, मुख्य अधिशाषी राजीव श्रीवास्तव व जनसंपर्क अधिकारी विजय बहादुर ने उन्हें पटुका उढ़ाया। गर्भगृह के दर्शन कर उन्हें वहां अपने साथ लाए रामचरित मानस ग्रंथ का पूजन कराया। उन्हें वहां के महत्व व इतिहास से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed