{"_id":"5babc3a5867a557ebf6cc94d","slug":"201537983397-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो बच्चों की मौत
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
बुखार से दो बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। सरकारी और निजी अस्पताल में लंबी कतारें लग रही हैं। जनपद में बुखार से दो और बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मच गया।
डिंपल (3) पुत्री राहुल निवासी मामो को पिछले तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने गांव के ही चिकित्सक को दिखाया। मंगलवार की रात्रि को उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे कासगंज के एक निजी चिकित्सक के पास लेकर आए, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका।
सना (10) पुत्री अजीम निवासी म्याऊं गंजडुंडवारा को अचानक तेज बुखार आया। परिजन जब उसे चिकित्सक के पास ले जा रहे थे तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया उसकी बड़ी बहन सलमा की भी पिछले वर्ष बुखार से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पूनम (12) पुत्री वीरेद्र निवासी भिदौनी सोरों चार दिन से बुखार से पीड़ित है। उसकी हालत बुधवार को और भी बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। माया देवी (60) पत्नी इंद्रपाल निवासी मीलोर सोरो को पिछले तीन दिन से बुखार आ रहा है। जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महावीर पुत्र भगवान निवासी गनेशपुर पटियाली पिछले चार दिन से बुखार से पीड़ित है। हालत में सुधार न होने पर उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कस्तूरबा में 16 छात्राएं मिली बीमार
66 छात्राओं का किया गया परीक्षण
कासगंज/ पटियाली। जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में शिक्षारत छात्राओं की सेहत की देखभाल में लापरवाही सामने आ रही है। पटियाली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी 16 छात्राएं संक्रामक रोगों से पीड़ित मिली हैं।
जिले में 8 कस्तूरबा गांधी विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में शिक्षारत छात्राएं भी कई दिनों से संक्रामक रोगों की चपेट में है। कासगंज के कस्तूरबा विद्यालय में एक छात्रा की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 42 छात्राएं बुखार से पीड़ित मिली। सहावर, गंजडुडवारा में भी काफी छात्राएं बुखार से पीड़ित निकल चुकी हैं।
ग्राम रंमपुरा में संचालित विद्यालय में 66 छात्राएं शिक्षारत हैं। डा. अमित कुमार के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण में 7 छात्राओं में बुखार की शिकायत मिली। इनमें से 6 छात्राओं की स्लाइड तैयार की गई। 2 छात्राएं सर्दी जुकाम, 7 छात्राएं त्वचा संबंधी रोग से पीड़ित मिली। इन सभी छात्राओं को दवा उपलब्ध कराई गई है। डा. पुनीता, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आरपी सिंह, नेत्र सहायक विनय श्रीवास्तव, अंकित दुबे आदि मौजूद रहे।