{"_id":"5b6f1ff74f1c1bf2258b4696","slug":"201534009335-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिला पट्टिकाएं पोतने के मामले में पीडब्लूडी के तीन कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिला पट्टिकाएं पोतने के मामले में पीडब्लूडी के तीन कर्मचारी निलंबित
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। सपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों की शिलापट्टिकाओं पर कालिख पोतने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अफसरों ने भी खुद को घिरता देख तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें वह कर्मचारी भी शामिल है जिसने शिलापट्टिकाएं पोतने वाले को रोका था और कमरे में ताला लगा दिया था। सपाइयों ने भी इस मामले को लेकर खासा बवाल किया था।
दरअसल यह शिला पट्टिकाएं लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड आफिस में रखी हुई थीं। यह सभी वह पट्टिकाएं थीं जो सड़क या फिर दूसरे प्रोजेक्ट पर लगवाई जानी थीं। लेकिन, इन पट्टिकाओं को काले रंग से पोत दिया गया था। सपा नेताओं को जब पता चला तो बवाल मच गया। सपाइयों ने लोकनिर्माण विभाग के आफिस पहुंचकर हंगामा किया। अधिशासी अभियंता पर पर स्याही फेंक दी। अफसरों की नेम प्लेट पर कालिख पोत दी गई। यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शासन तक भी इसकी गूंज पहुंच गई है।
अब लोकनिर्माण विभाग के अफसरों ने भी इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता एसके वर्मा ने लोनिवि के कर्मचारी रामेश्वर सिंह, देवेंद्र कुमार और शिवसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच आख्या आने तक अधिशासी अभियंता कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। यह तीनों चौकीदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन पर पूर्ण निष्ठा से ड्यूटी नहीं करने और शिलापट्टिकाओं पर काला रंग पोते जाने की सूचना अधिकारियों के स्थान पर मीडिया को देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि जिस देवेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है उसने शिलापट्टिकाएं पोतने वाले का विरोध किया था और कमरे में ताला भी डाल दिया था। इसकी पुष्टि खुद अधिशासी अभियंता ने करते हुए कहा था कि शिलापट्टिकाओं को कोई व्यक्ति चोरी कर ले जा रहा था।