फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   पॉलिथीन चेकिंग के लिए दुकानों में घुसी टीम, हंगामा

पॉलिथीन चेकिंग के लिए दुकानों में घुसी टीम, हंगामा

Mon, 16 Jul 2018 11:15 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन चेकिंग के लिए दुकानों में घुसी टीम, हंगामा
फिरोजाबाद। पॉलिथीन पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराने के लिए नगर निगम की टीम सोमवार को बाजार में निकली। टीम ने दुकानों के अंदर जाकर पॉलिथीन की चेकिंग की लेकिन इसका दुकानदारों ने विरोध किया। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों के विरोध के बाद टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन


नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार के निर्देश पर सोमवार सुबह दस बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुभाष तिराहे से पॉलिथीन के खिलाफ अभियान शुरू किया। टीम में शामिल नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर निगम मार्केट में ठेल लगाने वालों से 12 पैकेट पानी के पाउच के जब्त किए। कुछ दुकानों से पॉलिथीन जब्त की।
विज्ञापन


टीम ने सुभाष तिराहा, आगरा गेट, गांधी पार्क, बाग छिंगामल होते हुए सिटी प्लाजा पर पहुंची, तभी कुछ व्यापारियों ने पॉलिथीन अभियान का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सिटी प्लाजा पर विरोध शुरू होने के बाद नगर निगम की टीम आगे बढ़ गई। सेंट्रल चौराहे से गंज चौराहे तक पहुंची, तभी व्यापारियों ने टीम को घेर कर विरोध करना शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि हम पॉलिथीन का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन अभियान का जो तरीका है, वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी व्यापारियों की दुकानों में अंदर जाकर गुल्लक में हाथ डाल रहे हैं, गद्दी उठाकर देख रहे हैं, जैसे व्यापारी कोई चोर हैं। व्यापारियों के विरोध के बाद सेनेटरी इंस्पेक्टर महेश कुमार के साथ आई टीम लौट गई। इस मौके पर आसिम खान, अनिल वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, सुनील अग्रवाल, विजय भवानी, गौरव, रौकी वाष्र्णेय, रिंकू, आरिफ भाई आदि मौजूद थे।

पॉलिथीन के खिलाफ चलाए अभियान का व्यापारियों ने विरोध किया और सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह से मिले। व्यापारियों ने कहा कि शासन ने किस तरह की पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाया है हमें इसकी जानकारी नहीं है। व्यापारियों के साथ एक बैठक कर पॉलिथीन के मानक तय किए जाएं, उसके बाद अभियान चलाएं। व्यापारियों ने अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया।

पॉलिथीन पर प्रतिबंध के मद्देनजर नगर पालिका की ओर से सोमवार को नगर में जन जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े व जूट के थैले इस्तेमाल करने की सलाह दी। एसडीएम जेनेंद्र सिंह और ईओ रामपाल यादव ने तहसील तिराहे से शुरू किया अभियान कटरा बाजाह, पक्का तालाब, सब्जी मंडी, एटा तिराहा, मैनपुरी तिराहा और मैनपुरी चौराहे तक चलाया। करीब दो क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में कोई भी दुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करते हुए पाया, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


नगर पंचायत जसराना के कर्मचारियों ने कई दुकानों से पॉलिथीन जब्त की। नगर पंचायत जसराना ईओ अधिकारी आलोक रंजन के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की चेतावनी दी। सब्जी मंडी एवं शिकोहाबाद रोड के साथ मुख्य चैराहे पर दुकानदारों की पॉलिथीन पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed