फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Thu, 28 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की  मौत
combodia prince accident
कासगंज।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा से दावत खाकर वापस आ रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो बाइक सवारों को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर कर दिया।
नीतेश (20) पुत्र चिरौंजीलाल पुत्र गुड़ियाई बाइक से गंजडुंडवारा दावत खाने गया हुआ था। वह वापस गांव आ रहा था। उसके साथ बाइक पर भूरे पुत्र रामपाल एवं बंटू पुत्र चंद्रपाल निवासी अलवारपुर पटियाली भी सवार थे। जब वह बाइक से मार्ग में पंजाबी भट्टा के समीप पहुंचा तो उन्हें पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जससे तीनों ही गंभीर घायल हो गए और नीतेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग और राहगीर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। सड़क हादसे की सूचना मृतक नीतेश एवं घायलों के परिवारीजनों को भी दी गई। हादसे की जानकारी होने पर परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बाइक भिड़ंत में पिता की मौत, बेटा घायल
एटा। आमने-सामने से हुई बाइक भिडंत में पिता की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा एवं दूसरी बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी थाना औछा के गांव नगला मोती निवासी रवेंद्र (45) पुत्र श्रीकृष्ण अपने बेटे भोले के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के गांव बढावली से घर लौट रहा था। उसकी बाइक थाना रिजोर क्षेत्र के बीगौर समीप पहुंची ही थी। उसी समय सामने से आ रहे दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे पिता पुत्र के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार दुर्गपाल पुत्र होतीलाल निवासी अंगदपुर थाना सकीट सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंचे थाना प्रभारी रिजोर जितेंद्र भदौरिया ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रवेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी क्रम में सतीश पुत्र जयदयाल निवासी रिजोर फफोतू स्थित बैंक में नौकरी करता है। बाइक पर सवार होकर वह ड्यूटी जा रहे थे। उसी समय रास्ते में बाइक फिसल गई। इससे बैंक कर्मचारी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसे सूचना पर पहुंची ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने सतीश को गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया।

श्रद्धालुओं की कार बस से टकराई, सात श्रद्धालु घायल
कासगंज। फरीदाबाद से गंगा स्नान करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

फरीदाबाद निवासी तेजपाल पुत्र मोतीराम अपने परिजनों के साथ कार से गंगा स्नान करने के लिए कछला जा रहे थे। मामों के निकट खड़ी रोडवेज बस से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार तेजपाल (41), रामवती(38) पत्नी तेजपाल, कृष्णा (11) पुत्र तेजपाल, कोमल (15) पुत्री तेजपाल एवं तेजपाल की मौसी बबीता पत्नी अशोक निवासी चमरौली सिकंदराराऊ हाथरस और बच्ची भूमिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तेजपाल, रामवती, कृष्णा और विवेक को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed