{"_id":"5afdbd1b4f1c1bd7408b6066","slug":"201526578459-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारहरा, मिरहची के तीन गांवों में फैला चिकनपॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारहरा, मिरहची के तीन गांवों में फैला चिकनपॉक्स
Updated Thu, 17 May 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
मारहरा, मिरहची के तीन गांवों में फैला चिकनपॉक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारहरा/ मिरहची। मारहरा और मिरहची के गांव मोहनसती, नगरिया महमूदपुर और नगला नरायन में चिकनपॉक्स फैल गया है। इन गांवों के करीब 12 लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर मरीजों को दवा मुहैया करा रही है।
मारहरा के गांव मोहनसती एवं महमूदपुर नगरिया में चिकनपॉक्स की सूचना पर पीएचसी मिरहची की टीम ने 19 मरीजों का परीक्षण किया। वहीं मोहन सती में एक महिला एवं दो बच्चों को परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। नगला नारायण में नौ मरीजों को दवा दी गई। चिकित्सकों के अनुसार मारहरा के गांव में 33 में से एक भी मरीज चिकनपॉक्स का नहीं है। सभी मौसमी बुखार से पीड़ित हैं। सभी को दवाई दी गई है। मिरहची के गांव नगला भगत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दर्जन मरीजों का परीक्षण किया। डा. केके गुप्ता, डॉ. अग्रजा मिश्रा, डा. नेहा, डा. आफसा, वेद प्रकाश, महेंद्र सिंह के अलावा रीना एवं राधा यादव टीम में शामिल रहे।