फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   उपद्रवियों की पहचान को मोहल्ले-मोहल्ले जा रही पुलिस

उपद्रवियों की पहचान को मोहल्ले-मोहल्ले जा रही पुलिस

Wed, 04 Apr 2018 08:12 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
उपद्रवियों की पहचान को मोहल्ले-मोहल्ले जा रही पुलिस
यूपी पुलिस - फोटो : डेमो
मथुरा। बाजार बंद के नाम पर किए गए बवाल में एक हजार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग के जरिए इनकी तलाश शुरू कर दी है। हाईवे और कोतवाली पुलिस मोहल्ले-मोहल्ले जाकर उपद्रवियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एससी-एसटी कानून में हुए संशोधन के विरोध में दलित संगठनों ने भारत बंद का एलान किया था। मथुरा में भी बाजार बंद कराए गए। आंदोलन के नाम पर जमकर उपद्रव किया गया। दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी। व्यापारियों का सामान फेंक दिया गया था। राहगीरों के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


एक घंटा तक रेलवे जंक्शन पर भीड़ का कब्जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक हजार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 600 अज्ञात लोगों की भीड़ के खिलाफ हाईवे थाने में रिपोर्ट हुई है, जबकि 400 के खिलाफ कोतवाली में। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के पास वीडियो रिकार्डिंग है जिसके आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। कुछ नेताओं को पहचान भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग आंदोलनकारियों का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों की भी पहचान हो रही है उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed