फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   धरी रह गईं उपमुख्यमंत्री की अगवानी की तैयारियां

धरी रह गईं उपमुख्यमंत्री की अगवानी की तैयारियां

Sun, 25 Mar 2018 08:08 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
धरी रह गईं उपमुख्यमंत्री की अगवानी की तैयारियां
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। तीन दिन से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अगवानी में जुटे पुलिस-प्रशासन के अफसरों की व्यवस्थाएं रविवार को धरी रह गईं। सुबह आए फैक्स के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं, सिहोरा कुश्ती दंगल में न पहुंचने पर लोगों में मायूसी छा गई। प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी का दौरा भी रद्द हो गया।
विज्ञापन


सिहोरा के कुश्ती दंगल में भाग लेने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का रविवार को आना था। तीन दिन से पुलिस और प्रशासन के अफसर पूरे दमखम से जुटे थे। कहां हेलीपैड रहेगा और किस मार्ग से उपमुख्यमंत्री को गुजारा जाएगा। कहां-कहां फोर्स की तैनाती रहेगी। इसकी ब्रीफिंग भी कर दी गई थी।
विज्ञापन


पूरी तरह से तैयार मथुरा के पुलिस-प्रशासन के अफसरों की तीन दिन की मेहनत पर पानी फिर गया, जब सुबह फैक्स आया कि उपमुख्यमंत्री का मथुरा दौरा रद्द हो गया। चर्चा थी कि भाजपाइयों ने कुश्ती दंगल में जाने का विरोध किया। इसके चलते उपमुख्यमंत्री नहीं आए, जबकि जनपद के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी को एक साल-नई मिसाल कार्यक्रम में शिरकत करनी थी, पर उनका दौरा भी रद्द हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed