फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   यमुना के नए पुल पर दौड़ने लगा ट्रैफिक

यमुना के नए पुल पर दौड़ने लगा ट्रैफिक

Wed, 14 Mar 2018 08:05 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
यमुना के नए पुल पर दौड़ने लगा ट्रैफिक
नया पुल शुरू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। लंबे इंतजार के बाद यमुना नदी पर बना नया पुल बुधवार से शुरू हो गया। इस पुल पर सुबह से ही वाहन दौड़ने लगे। वहीं पुल शुरू होने से कई जगह जाम की समस्या भी खत्म हो गई। बीती 11 फरवरी को मथुरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुल का उद्घाटन भी किया था।
विज्ञापन


अलीगढ़, बरेली, कासगंज, हाथरस, बदायूं की तरफ से आने वाला ट्रैफिक अभी तक मथुरा शहर में आने के लिए गोकुल बैराज से घूमकर आता था। रोडवेज की बसें भी इसी रास्ते से आती थीं। इसमें करीब 17 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था।
विज्ञापन


एक घंटे का समय भी ज्यादा लगता था। लेकिन अब इन शहरों से आने वाला ट्रैफिक सीधे यमुना पुल से होते हुए शहर में आ सकेगा। यमुना नदी पर इस पुल का निर्माण पिछले करीब चार साल से हो रहा था। बीच में आईं बाधाओं के कारण रफ्तार का यह प्रोजेक्ट फंस गया था। लेकिन पिछले दो साल से निर्माण में तेजी आ गई। 11 फरवरी को अफसरों ने मुख्यमंत्री से अधूरे पुल का ही उद्घाटन करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस मुद्दे को शिद्दत के साथ उठाया था। इससे पुल निर्माण में तेजी आ गई। बुधवार से इस पुल पर ट्रैफिक शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed