{"_id":"59bffc0a4f1c1b32688b53a5","slug":"201505754122-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय विद्यालय में पांच छात्राओं को हुआ चिकन पॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय विद्यालय में पांच छात्राओं को हुआ चिकन पॉक्स
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
चिकन पॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर (एटा)। विकास खंड क्षेत्र के तहत ग्राम पसियापुर में चल रहे कस्तूरबा बालिका विद्यालय की दर्जन भर बालिकाओं में चिकन पॉक्स का रोग फैल गया है। सूचना मिलने पर स्वास्थ विभाग की टीम पहुंची। परीक्षण के बाद दवाएं दी गई।
मौजूदा समय में चल रही बीमारियाें के क्रम में कस्तूरबा बालिका विद्यालय में पांच छात्राओं के चिकन पॉक्स के दाने निकलने एवं अन्य सात बालिकाओं के शरीर में खुजली होने की शिकायत पर बालिका विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तारा देवी की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र प्रभारी डॉ. पवन शर्मा के निर्देश पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम के प्रभारी चिकित्सक डॉ. वेदप्रकाश अपनी टीम के साथ कस्तूरबा विद्यालय
पहुंचे। बालिकाओं के परीक्षण के बाद पांच बालिकाओं शिवा, पायल, मान्यता, गायत्री कक्षा छह एवं भारती कक्षा सात में यह बीमारी मिली। वहीं अन्य सात बालिकाओं के शरीर पर खुजली की शिकायत मिली। सभी को दवा दी गईं। बालिका विद्यालय की वार्डन ने बीमार बालिकाओं को सुरक्षा को दृष्टिगत उनके परिवारीजनों को बुलाकर उनके घर भेजा।
विज्ञापन
- चिकन पॉक्स चेचक से बचने के उपाय
-यह छुआछूत की बीमारी है। मरीज को बिल्कुल अलग रखा जाए। परिवार के बच्चों को पास न जाने दें।
- मरीज को आराम दिया जाए।
-तरल व गरम पदार्थों का सेवन किया जाए।
-तत्काल निकटवर्ती स्वास्थ केन्द्र पर टीकाकरण करायें एवं जानकारी दें।