{"_id":"59bebb614f1c1b8e688b501e","slug":"201505672033-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बोलेरो ने वृद्ध समेत तीन लोगों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बोलेरो ने वृद्ध समेत तीन लोगों को रौंदा
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल में घर के बाहर खडे़ वृद्ध व दो अन्य परिवारीजनों को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। घायलों को अस्पताल ले जाते समय वृद्ध ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक गाड़ी को लेकर भाग गया। हादसे में घायल महिला को चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। युवती का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल निवासी वृद्ध राजाराम रविवार सुबह घर के बाहर दरवाजे पर खडे़ हुए थे। उनके साथ ही पुत्रवधू गुड्डी देवी और नातिन कुसुम भी खडे़ थे। करीब आठ बजे एक तेज गति से आ रही बोलेरो ने घर के बाहर खडे़ वृद्ध और परिवारीजनों को रौंद दिया। चीख पुकार सुनकर घटनास्थल की ओर दौडे़ लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया।
आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में राजाराम की मौत हो गई। जिला अस्पताल से गुड्डी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं कुसुम का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की रिपोर्ट मृतक के नाती आकाश ने थाना कोतवाली में दर्ज कराई है।