{"_id":"59ac4c074f1c1b13278b4fdf","slug":"201504463879-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में जातिगत भेदभाव को दूर करेगा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में जातिगत भेदभाव को दूर करेगा संघ
Updated Mon, 04 Sep 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस मीटिंग
वृंदावन (मथुरा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब जातिगत भेदभाव को दूर करने के लिए मैदान में उतरेगा। तीन दिन चली समन्वय बैठक में यह भी एक बड़ा मुद्दा रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने प्रचारकों से कहा कि इस पर पूरी ताकत के साथ काम करने की जरूरत है।
वृंदावन के केशवधाम में आयोजित हुई तीन दिवसीय समन्वय बैठक में जातिगत भेदभाव को दूर करने पर जोर दिया गया है। प्रचारकों ने कहा कि इस तरह से लोग बिरादरी में बंट रहे हैं कि कभी-कभी तो समाज में ही बड़ा बिखराव नजर आता है, इससे समाज कमजोर हो जाता है। लोगों के बीच एक दूसरे के प्रति नफरत का भाव आने लगता है।
जो भी जातीय हिंसा हो रही हैं उसका एक मात्र कारण यही है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सभी प्रचारकों से कहा कि इस दिशा में अभियान चलना चाहिए। लोगों को समझाया जाए कि जाति नहीं धर्म बड़ा होता है, लिहाजा लोग संगठित होकर रहें। यहां कहा गया कि इसके लिए जगह-जगह कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
संघ की अगली समन्वय बैठक भोपाल में होगी
एक सितंबर से चल रही संघ की समन्वय बैठक तीन सितंबर को समाप्त हो गई। अब अगली मीटिंग दीपावली से पहले भोपाल में होगी। अखिल भारतीय प्रचारक ने कहा कि इस बैठक में भी सभी प्रचारक पहुंचेंगे। अखिल भारतीय प्रचारक डा. मनमोहन वैद्य ने बताया कि इस बैठक में जो प्रस्ताव रखे गए हैं उन पर दीपावली से पहले भोपाल में होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी।