फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ट्रक ने बस और ट्रैक्टर को टक्कर मारी, 50 घायल

ट्रक ने बस और ट्रैक्टर को टक्कर मारी, 50 घायल

Sun, 20 Aug 2017 12:01 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बस और ट्रैक्टर को टक्कर मारी, 50 घायल
demo pic - फोटो : demo
मथुरा। भरतपुर मार्ग के गांव तारसी के समीप शनिवार को अनियंत्रित ट्रक साइड से प्राइवेट बस को टक्कर मारते हुए पीछे आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गया। इस दौरान ट्रैक्टर के पीछे चल रहे युवक ने बाइक को छोड़कर अपनी जान बचाई। हादसे में बस में सवार महिला समेत 50 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



कस्बा ओल से चली प्राइवेट बस में करीब 100 लोग सवार थे। सुबह लगभग 9:30 बजे मगोर्रा होते हुए बस मथुरा की तरफ आ रही थी। बस गांव तारसी के समीप पहुंची ही थी कि सामने से आ रहा अनियंत्रित ट्रक बस को साइड से टक्कर मारते हुए पीछे आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गया। बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक केंद्र एवं जिला अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया। हाईवे पुलिस ने टकराए दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन




इस हादसे में नगला जसराम निवासी कैलाश, भगवती, ओल निवासी जयसिंह, ओल के चौकीपुरा निवासी गौरव यादव, भूदेव, धर्मेंद्र, प्रेम सिंह, ज्ञान सिंह, शेर सिंह, बलरामपुर निवासी राजपाल, मुस्तकीम बेगम आदि घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल की इमरजेंसी में फिर लापरवाही
मथुरा। एक बार फिर जिला अस्पताल में सड़क हादसे के पहुंचे घायलों के इलाज में इमरजेंसी सुविधाएं ध्वस्त होती दिखीं। इन घायलों को कोई भी चिकित्सक दवाई या पट्टी बांधने के लिए नहीं आया। खुद घायल चीख-चीखकर डाक्टरों को बुला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed