फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रांसपोर्टर की हड़ताल से रक्षाबंधन का माल अटका

ट्रांसपोर्टर की हड़ताल से रक्षाबंधन का माल अटका

Wed, 12 Jul 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर की हड़ताल से रक्षाबंधन का माल अटका
ट्रांसपोर्ट एरिया में खड़े ट्रक
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन का त्योहार अगले माह है लेकिन ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल ने चूड़ी व्यापारियों की टेंशन बढ़ा दी है। चूड़ी व्यापारी ईद का त्योहार फीका होने के बाद रक्षाबंधन पर भी समय पर माल न पहुंचने से खासे चिंतित हैं।
विज्ञापन


भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन सात अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के त्योहार पर कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों की पूरे देश में बिक्री होती है। त्योहार के लिए यूपी के अलावा अन्य प्रदेशों में भी व्यापारी माल भेजते हैं।
विज्ञापन


बाहर माल भेजने के लिए चूड़ी व्यापारियों ने आर्डर के अनुसार माल तैयार करा लिया है। ट्रांसपोर्ट के जरिए तैयार माल 15 से 20 जुलाई तक व्यापारियों को भेजना है। वहीं ट्रांसपोर्ट की हड़ताल ने व्यापारियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अब व्यापारियों को चिंता सता रही है कि यदि समय पर माल न पहुंचा तो रुपया भी फंस जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूड़ी व्यापारी अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि हम तो ट्रांसपोर्टरों को बिल मुहैया करा रहे हैं लेकिन वह अधिक भाड़ा मांग रहे हैं। डीजल, पेट्रोल पर कोई पैसा नहीं बढ़ा तो अधिक भाड़ा बढ़ा कर क्यों देंगे।

चूड़ी व्यापारी आशीष पारौलिया का कहना है कि चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल के कारण ईद का त्योहार फीका रहा। रक्षाबंधन से पूर्व ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से बाहर व्यापारियों को समय से माल भेजने में दिक्कत आएगी।

चूड़ी व्यापारी राम गुप्ता का कहना है कि शहर में कुछ ट्रांसपोर्टरों द्वारा हड़ताल की गई, इससे बाहर व्यापारियों को माल भेजने में कुछ समस्या आ रही है। यूपी के बाहर माल भेजने में कोई दिक्कत नहीं है।

चूड़ी व्यापारी वरुणकांत सिंह का कहना है कि रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए जल्द हड़ताल न खुली तो काफी नुकसान होगा। व्यापारियों को माल न पहुंचने से समय पर तगादा भी मिलना मुश्किल होगा।

सुहागनगरी में ट्रांसपोर्ट की हड़ताल का बुधवार को मिलाजुला असर रहा। उप्र प्रदेश चूड़ी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया था। बुधवार को हाजीपुरा की ट्रांसपोर्ट कंपनियां बंद रहीं, जबकि शीतल खां रोड की खुली रही।
जीएसटी लागू होने के बाद बिलिंग और कर बढ़ने पर व्यापारियों से भाड़ा बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एसोसिएशन ने बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल की गई है।

हड़ताल के चलते हाजीपुरा क्षेत्र की डेढ़ दर्जन ट्रांसपोर्ट पर दिनभर कोई कामकाज नहीं हुआ। यहां से गोरखपुर, आजमगढ़, फैजाबाद, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, देवरई, महाराजगंज, गोंड़ा, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, गाजीपुर, अकबरपुर सहित अन्य जिलों में माल भेजा जाता है।


एसोसिएशन अध्यक्ष हाजी इसरार साहब की अध्यक्षता में रसूलपुर स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। हाफिज मोहम्मद बाबर ने कहा कि हमारी मांग है कि व्यापारी माल बाहर भेजने के लिए बिल उपलब्ध कराएं। जीएसटी में पांच प्रतिशत कर लग रहा है, उसका भाड़ा बढ़ाकर दिया जाए। मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। बैठक में हाजी इसरार, सरफराज, हाफिज अब्दुल रशीद, सैय्यद जीशान, जुबैर अहमद, परवेज भाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed