फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 years jail for 3 rapist in kasganj

दुष्कर्म के तीन दोषियों को 20 साल की सजा

Thu, 18 Mar 2021 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
20 years jail for 3 rapist in kasganj
अपर जिला सत्र न्यायाधीश रेप एवं पॉक्सो एक्ट के न्यायालय ने दुष्कर्म के तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों दोषियों पर 3.30 लाख का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

सहावर क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी (17) की शादी परिजनों ने गांव के ही निवासी तौहीद से 26 जून 2015 को तय कर दी। बालिग होने पर शादी होना तय हुआ। 25 अप्रैल 2016 को किशोरी गांव में ही एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई। जहां तौहीद ने उसे एक मोबाइल दे दिया। इसके बाद उसने रात के समय फोन करके उसे घर के बाहर बुलाया। जब वह घर के बाहर आई तो तौहीद के साथ गांव के ही शकील व सगीर भी मौजूद थे।
विज्ञापन

उसे घर से कुछ ही दूर मक्का के खेत में ले गए। जहां उसके साथ तमंचे के बल पर तीनों ने दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, और किशोरी की हालत देखकर दंग रह गए। पूछताछ करने पर जब दुष्कर्म का मामला सामने आया तो वे दंग रह गए। परिजनों ने सहावर थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद कोर्ट में वाद दायर किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट ने तीनों दोषियों पर धारा 376 डी के तहत 20-20 साल की सश्रम सजा एवं 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। धारा 506 के तहत 3-3 साल की सजा व 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माने की राशि में से आधी धनराशि 1.65 लाख रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed