{"_id":"5cb76568bdec221401279412","slug":"191555522920-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले मैनहोल दे रहे हादसों को आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले मैनहोल दे रहे हादसों को आमंत्रण
विज्ञापन
खुले मैनहोल दे रहे हादसों को आमंत्रण
- फोटो : amar ujala
मैनपुरी। नगर के मोहल्ला डीएन नगर में कई स्थानों पर सीवर लाइन के मैनहोल खुले हुए हैं, जो हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं। कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है। मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी से मैनहोल बंद कराने की मांग की है। मोहल्ला डीएन नगर में सीवर लाइन के संयोजन के लिए सड़क की खोदाई की गई थी। सीवर संयोजन के बाद अभी तक सीवर के मैनहोल खुले पड़े हुए हैं।
इससे कभी भी यहां हादसा, हो सकता है। विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं यहां गिरकर हादसे का शिकार हो सकते हैं। आदि दिन साइकिल व मोटर साइकिल सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। खुले में घूम रहे पशु भी इन गड्डों के कारण घायल हो रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी से मैनहोल बंद कराए जाने की मांग की है। वहीं सड़क की मरम्मत कराने की भी नागरिकों ने मांग की है।