फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   राजवीर सिंह का नामांकन कराने आएंगी स्मृति ईरानी

राजवीर सिंह का नामांकन कराने आएंगी स्मृति ईरानी

Thu, 28 Mar 2019 10:47 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
राजवीर सिंह का नामांकन कराने आएंगी स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के नामांकन की तैयारियां की गई हैं। उनका नामांकन कराने केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्मृति ईरानी आएंगी। हरिपदी गंगा पर पूजन अर्चन एवं जनसभा के बाद भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री के साथ नामांकन करने कलक्ट्रेट परिसर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

जिले में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह 30 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। उनका नामांकन कराने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी आएंगी। उनका कार्यक्रम मिल गया है। वे 30 मार्च को दोपहर 12:30 बजे सोरों पहुंचेंगी। पुलिस लाइन में हैलीपैड बनाया जाएगा। यहां हैलीकाप्टर से उतरने के बाद स्मृति हरिपदी गंगा के घाट पर जाएंगी। घाट पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। देव स्तुति के बाद भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री के साथ नामांकन करने जाएंगे। केंद्रीय मंत्री 1:30 बजे वापस लौट जाएंगी।
विज्ञापन

पुरोहित करेंगे मंत्रोच्चारण
कासगंज। सोरों में हरिपदी के घाट पर भाजपा प्रत्याशी नामांकन से पहले जब पूजन अर्चन करेंगे तो पुरोहित विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण करेंगे। यहां मां गंगा से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह आशीर्वाद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed