फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   विवरण सही न होने से किसानों का 18.62 करोड़ का भुगतान लटका

विवरण सही न होने से किसानों का 18.62 करोड़ का भुगतान लटका

Sat, 22 Dec 2018 10:51 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
विवरण सही न होने से किसानों का 18.62 करोड़ का भुगतान लटका
मिल ने बेची 15 हजार क्विंटल चीनी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। न्यौली चीनी मिल में लापरवाही चरम सीमा पर है। मिल द्वारा किसानों का बैंक विवरण व्यवस्थित ढंग से उपलब्ध नहीं कराने पर 18.62 करोड़ रुपये का भुगतान लटका हुआ है। गन्ना किसान भुगतान की आस में बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन मिल पूर्ण बैंक विवरण उपलब्ध नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन

न्यौली चीनी मिल पर गन्ना किसानों का 37 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया था। भुगतान के लिए प्रदेश सरकार ने सॉफ्ट लोन के तहत 34.62 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की। धनराशि स्टेट बैंक न्यौली की शाखा में भेजी गई, जिससे किसानों के खातों में सीधा भुगतान भेजा जा सके। बैंक ने चीनी मिल से किसानों के बैंक खातों का विवरण मांगा। न्यौली चीनी मिल ने खातों के विवरण में भी गंभीरता नहीं दिखाई। अपूर्ण विवरण बैंक को उपलब्ध कराया गया है। इससे किसानों के खातों में धनराशि नहीं पहुंच रही है। 34.62 करोड़ के सापेक्ष मात्र 16 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेजा गया है। महज स्टेट बैंक के खाताधारक किसानों को गन्ने के बकाये का भुगतान मिला है। इसके अलावा अन्य बैंकों के खाताधारक किसान दर-दर भटक रहे हैं। मिल प्रशासन किसानों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लगभग 700 किसानों को गन्ने के बकाये के भुगतान की दरकार है।
विज्ञापन


- एसबीआई शाखा को मिल ने लगभग 1500 किसानों के खातों का विवरण उपलब्ध कराया है। हो सकता है कोई विवरण अपूर्ण रह गया हो। बैंक अधिकारियों से बात कर जल्द किसानों के खातों में धनराशि भिजवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामआसरे यादव, डिप्टी डायरेक्टर, न्यौली मिल।
- जो किसान एसबीआई के खाताधारक थे, उनके खातों में लगभग 16 करोड़ रुपये का भुगतान भेज दिया गया है। अन्य बैंकों का विवरण मिल द्वारा गलत उपलब्ध कराया गया है। खाता संख्या गलत हैं। ऐसे में धनराशि नहीं भेजी जा सकती है।
सीएस कक्कड़, बैंक प्रबंधक, एसबीआई न्यौली शाखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed