फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   शाहजहांपुर के युवक से 50 हजार रुपये, मोबाइल लूटा

शाहजहांपुर के युवक से 50 हजार रुपये, मोबाइल लूटा

Wed, 21 Nov 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के युवक से 50 हजार रुपये, मोबाइल लूटा
डेमो - फोटो : डेमो
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन के महरौली-हाथिया के जंगल में शाहजहांपुर के युवक से 50 हजार की नकदी और 25 हजार का मोबाइल लूट लिया गया। युवक अपने दो दोस्तों के साथ ओएलएक्स पर कार का विज्ञापन देखकर उसे खरीदने के लिए आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोटो दिखाकर टटलू की पहचान कराई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


लोधीपुर (शाहजहांपुर) के मोहोला निवासी शिवेंद्र कुमार पुत्र ज्ञानेंद्र कुमार छात्र है। ओएलएक्स पर कार का विज्ञापन देखकर छात्र ने पहले मोबाइल पर बातचीत की थी। सौदा तय होने पर छात्र को गोवर्धन के महरौली और हाथिया के पास बुलवाया गया। शिवेंद्र अपने दोस्त अनुज और अंकित के साथ मंगलवार को कार में सवार होकर महरौली के जंगल तक पहुंच गया।
विज्ञापन


यहां छात्र से मारपीट करते हुए टटलुओं ने 50 हजार रुपये की नकदी और 25 हजार रुपये को मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से यूपी 100 को फोन पर सूचित किया। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस छात्र को लेकर थाना बरसाना पहुंची। यहां पर टटलुओं की फोटो दिखाई तो छात्र ने एक को पहचान लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर इकवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed