फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसा कंटेनर, दो की मौत, दो घायल

एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसा कंटेनर, दो की मौत, दो घायल

Mon, 02 Apr 2018 08:10 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसा कंटेनर, दो की मौत, दो घायल
डैमो - फोटो : डैमो
बलदेव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में तड़के चार बजे एक कंटेनर आगे जा रहे ट्रक में घुस गया। घटना में कंटेनर के मालिक और चालक की मौत हो गई, वहीं दो पशु व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल और मरने वाले सभी लोग बदायूं से हैं।
विज्ञापन


बदायूं के गांव पखानू थाना अलापुर निवासी नाबेद और सलीम पशु व्यापारी हैं। वे गांव पखानू निवासी मोहम्मद कलीम (30 वर्ष) के कंटेनर में 10 पशु लेकर आजमगढ़ के जुबेरगंज से अलीगढ़ बाईपास पर लगने वाली पशु पेंठ जा रहे थे। कंटेनर को गांव दारा नगर अलापुर बदायूं निवासी पप्पू (28) चला रहा था। तड़के चार बजे जब वे यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना बलदेव क्षेत्र के गांव कासिमपुर के निकट से गुजर रहे थे, तभी तेज गति से चल रहा कंटेनर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन


घटना में कलीम पुत्र सुलेमान और पप्पू पुत्र फतेह खान की मौके पर मौत हो गई। नाबेद व सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर बलदेव पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि घायल कंटेनर में फंसे गए। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से जैसे-तैसे घायलों को बाहर निकाला। मृतकों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेेजे गए। गंभीर रूप से घायल नाबेद व सलीम को आगरा अस्पताल भेजा गया। बलदेव पुलिस कंटेनर और ट्रक को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed