फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बांकेबिहारी मंदिर के कर्मचारी ने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की

बांकेबिहारी मंदिर के कर्मचारी ने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की

Mon, 26 Mar 2018 08:35 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के कर्मचारी ने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की
डैमो - फोटो : डैमो
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने एक किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर आए लोगों ने कर्मचारी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो की धारा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंदिर प्रबंधन ने कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


वृंदावन निवासी एक व्यक्ति ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पास फूल माला की डलिया लगाते हैं। सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे उनकी 13 वर्षीय बेटी अपने पिता को फूल और माला देने आई थी। दोपहर 12 बजे वह अपने घर लौट रही थी, तभी वीआईपी रोड पर खड़े मूल रूप से बिहार के नवादा जनपद निवासी रामदास ने बच्ची को रोक लिया और पांच सौ का नोट देते हुए अपनी बातों में लेकर आनंद घाट की ओर ले गया।
विज्ञापन


यहां एक मकान के शौचालय में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर अनुज शर्मा और पुरुषोत्तम वहां आ गए और रामदास को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। लोगों ने पहले रामदास की पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ के साथ पाक्सो की धारा मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया गया है कि आरोपी रामदास ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पिछले लगभग 20 साल से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। मंदिर के प्रबंधक प्रशासक उमेश सारस्वत ने बताया कि कर्मचारी की इस हरकत के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed