{"_id":"5aafeb364f1c1bb9758b6285","slug":"191521478454-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन करोड़ के तीन सौ विद्युत बकायेदारों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन करोड़ के तीन सौ विद्युत बकायेदारों पर कार्रवाई
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। एक लाख रुपये से अधिक के 310 गैर सरकारी विद्युत बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई तेज हो गई है। दो सौ से अधिक के मीटर केबिल उतरने के बाद दर्जनों ने पार्ट पेमेंट कर पुर्न संयोजन करा लिया। वहीं सौ से अधिक के कनेक्शन कट गए।
राजस्व वसूली में जुटा बिजली विभाग बकाएदारों पर शिकंजा कस रहा है। बकाया राशि के आधार पर इन्हें सूचीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है। शहरी खंड में एक लाख रुपये से अधिक के तीन अस्सी बकाएदारों के विरुद्ध जारी डिस्कनेक्शन अभियान में तीन सौ के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इनमें सौ से अधिक ने पूरा या आंशिक भुगतान कर फिर संयोजन ले लिए हैं। साथ ही विभाग को बीस लाख से अधिक का राजस्व भी प्राप्त हुआ है। इस दौरान 57 ऐसे उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है जो डिस्कनेक्शन के बावजूद भी अनाधिकृत तरीके से विद्युत उपभोग कर रहे थे।
राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत सचल दल टीमें कार्रवाई कर रही हैं। एक सप्ताह में एक लाख से अधिक राजस्व के 300 से अधिक बकाएदारों के केबिल मीटर उतार कर कार्रवाई की गई। इसमें बीस लाख रुपये का राजस्व भी वसूला गया। अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
जगतराम, अधिशासी अभियंता शहरी खंड