फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जाम के झाम से निपटने को तैयार हुआ प्लान

जाम के झाम से निपटने को तैयार हुआ प्लान

Thu, 15 Mar 2018 08:20 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
जाम के झाम से निपटने को तैयार हुआ प्लान
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। महानगर में जाम के झाम को खत्म करने के लिए मैराथन मंथन हुआ। पुलिस और व्यापारी साथ-साथ बैठे और रेंगते ट्रैफिक को रफ्तार देने के लिए प्लान बना। तय हुआ कि बाजारों में ई-रिक्शा और आटो प्रतिबंधित किए जाएं। बाजारों में ट्रैफिक वनवे होगा। यह व्यवस्था नवरात्र (18 मार्च) से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
शहर की लड़खड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए गुरुवार को पुलिस लाइन में मंथन चला। व्यापारियों ने कहा कि जाम के चलते बाजारों में ग्राहक कम आते हैं। कई जगह तो इतना भीषण जाम रहता है कि कारोबार भी आधा रह गया है। ई-रिक्शा और आटो को जाम की सबसे बड़ी वजह बताया गया।
विज्ञापन
चार पहिया वाहनों का बाजार के भीतर तक पहुंचना भी सबसे दुखदायी बनता है। दोपहर को स्कूली वाहन भी जाम लगा देते हैं। इस पर तय हुआ कि शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में ई-रिक्शा और आटो पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए जाएं। जाम वाले प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी की जाएगी। यातायात एसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 मार्च नवरात्र से इस ट्रैफिक प्लान को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से निपटने को यह तय हुआ ई-रिक्शा और आटो बाजारों में नहीं जाएंगे, चार पहिया वाहनों को भी प्रतिबंधित किया जाएगा, विकास मार्केट-भरतपुरगेट से आगे नहीं आएंगे ई-रिक्शा, बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था वनवे की जाएगी, सड़क किनारे खड़े वाहन भी जब्त किए जाएंगे, सड़कों के किनारे ठेले और ढकेल नहीं लगेंगे, दुकानों के बाहर फैले सामान को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed