{"_id":"5aa6b58e4f1c1b01768b4f19","slug":"191520874894-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राशन को नहीं भटकेंगे जलेसर के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राशन को नहीं भटकेंगे जलेसर के बाशिंदे
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
ration card
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जलेसर नगर के लोगों को अब राशन के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पिछले कई सालों से बंद चल रही राशन दुकानों का फिर से संचालन शुरू कर दिया गया है। सोमवार को जलेसर में दो दुकानों के लिए लॉटरी के जरिए डीलरों का चयन किया गया।
जलेसर नगर क्षेत्र में 11 राशन की दुकानें हैं। करीब एक साल पूर्व नगर की आठ राशन की दुकानें किन्हीं कारणों से निलंबित कर दी थीं और कुछ दुकानें निरस्त चल रही थीं। इसे लेकर नगर क्षेत्र में राशन वितरण समस्या गहराती जा रही थी। इसके बाद जिला प्रशासन और डीएसओ ने मिलकर राशन दुकानों के व्यवस्थापन और पुन: संचालन की प्रक्रिया शुरू की। सोमवार को दो दुकानों के लिए लॉटरी निकाली गई।
इस दौरान जलेसर सहकारी उपभोक्ता समिति प्रथम सामान्य वर्ग के लिए 14 आवेदन आए। जिसमें से एक आवेदन को निरस्त कर दिया गया। सोमवार 11 आवेदकों के बीच लॉटरी खोली गई। जिसमें नीतू वाष्र्णेय को डीलर घोषित किया गया।
विज्ञापन
वहीं जलेसर सहकारी उपभोक्ता समिति द्वितीय ओबीसी वर्ग में आए सात आवेदनों में एक निरस्त होने के बाद छह आवेदकों के बीच लॉटरी खुली। जिसमें रणजीत सिंह का चयन किया गया। डीएसओ उमेश मिश्रा ने बताया कि जलेसर क्षेत्र की 11 दुकानें अब संचालित होने लगी हैं। अब नगर के लोगों को राशन के लिए दिक्कत नहीं होगी।