{"_id":"5a92c5ae4f1c1bd34b8bac41","slug":"191519568302-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर आने वाली भीड़ के लिए रेलवे ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर आने वाली भीड़ के लिए रेलवे ने की तैयारी
Updated Sun, 25 Feb 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। होली देखने मथुरा आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए रेलवे ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं, जबकि अलवर व कासगंज के लिए स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, बरसाना, जन्मस्थान, गोकुल और बलदेव की होली देखने लाखों श्रद्धालु आते हैं। होली पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए गोवर्धन, अलवर, रैवाड़ी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर तड़के पांच बजे अलवर के लिए और कासगंज व बीना जंक्शन के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाएंगी।
साथ ही ग्वालियर व झांसी पैसेंजर को मथुरा तक बढ़ाया जाएगा। डीआरएम के पीआरओ संचित त्यागी व स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि यात्रियों की संख्या पर नजर रखी जा रही है। जितने अधिक टिकट बिकेंगे, उसी आधार पर अलवर, कासगंज व बीना के लिए स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चला दी जाएगी। स्पेशल ट्रेन व बोगियां मथुरा भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन