फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रजवहा की झाल में कूड़ा फंसा, पटरी टूटने की आशंका

रजवहा की झाल में कूड़ा फंसा, पटरी टूटने की आशंका

Wed, 11 Oct 2017 11:33 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
रजवहा की झाल में कूड़ा फंसा, पटरी टूटने की आशंका
नहर - फोटो : amar ujala
किशनी (मैनपुरी)। गांगसी रजवाहा में किशनी माइनर के हेड पर बनी झाल में पुआल आदि कूड़ा उलझने से बहाव कम हो गया है। इससे कभी भी इसकी पटरी टूट सकती है। इससे किसानों को उनके खेतों में पानी भरने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन



रजवाहा में पानी ओवरफ्लो होने से किशनी माइनर पानी ज्यादा मात्रा में आ रहा है। पानी की अधिकता से किशनी माइनर जगह-जगह ओवरफ्लो हो रहा है। इसके कारण मकरंदपुर के करीब दो महीने से चल रही खंदी जो पांच दिन पूर्व श्रमदान से बंद हुई थी। वह पुन: टूटने के कगार पर है।
विज्ञापन


बुधवार को नगर के लोगों ने सुबह आठ बजे मौके पर जाकर जायजा लिया और फोटो भेजकर जेई डीपी मित्तल को जानकारी दी। इसके बाद भी शाम चार बजे तक हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात तक गांगसी रजवाहा में पानी का बहाव रोकने वाला कूड़ा करकट नहीं हटा तो किशनी माइनर में पानी पटरी तोड़कर खेतों को भर देगा। इससे तैयार धान की फसल बर्बाद हो जाएगी।



सोमवार को लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता इटावा डीके तिवारी से मिलकर किशनी व चितायन माइनर से सिंचित क्षेत्र के किसानों की जानकारी दी थी। इसके बाद भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है। मुलाकात करने वालों में अनिल गुप्ता, संजीव भदौरिया, उम्मेद सिंह यादव, राजीव कुमार व रिंकू चौहान आदि शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed