{"_id":"597a23c94f1c1b6b218b4962","slug":"191501176777-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रो प्लान के जरिए डेंगू का होगा खात्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रो प्लान के जरिए डेंगू का होगा खात्मा
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
डेंगू से बचने काे िछछिड़काव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान बनाया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मी ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर फॉगिंग कर रहे हैं। साथ ही पूरी कार्रवाई पर व्हाट्स एप की जरिये नजर रखी जा रही है।
बदलते मौसम के साथ ही मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। बारिश से हुए जलभराव के चलते मच्छर पनप रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है। हालांकि डेंगू का कोई केस सामने तो नही आया है। मगर इसका असर लोगों में मलेरिया जैसी बीमारी के रूप में दिखाई देने लगा है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। डेंगू जैसी बीमारी पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान बनाया है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मी गांव में जाकर प्रत्येक घर में फॉगिंग करेंगे जिससे मच्छर न पनप सके। सीएमओ डा. एके यादव ने बताया कि आठ ब्लाक में मशीनें दी गई जिसके तहत फॉगिंग कराई जा रही है साथ ही एक ग्रुप बनाकर नजर भी रखी जा रही है। फॉगिंग करते हुए फोटो खींचकर ग्रुप पर डालना होगा। अभी तक कई गांव में फॉगिंग कराई गई है।
लोगों को जागरूक भी किया जा रहा
माइक्रो प्लान के स्वास्थ्यकर्मियों को यह भी जिम्मेदारी दी गई कि घर-घर जाकर वह लोगों को डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी के बारे में जागरूक करे और अपने आस-पास पानी जमा न होने आदि जानकारी दी।