फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खतरे में है शीतलपुर-अवागढ़ ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी

खतरे में है शीतलपुर-अवागढ़ ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी

Fri, 21 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खतरे में है शीतलपुर-अवागढ़ ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी
leaders
एटा। अलीगंज के बाद अब जिले के अवागढ़ और शीतलपुर ब्लॉक प्रमुखों की कुर्सी खतरे में दिखाई दे रही है। दोनो ब्लॉक में एक-एक बीडीसी ने इस्तीफा दे दिया है, ताकि दमदार प्रत्याशी को उप चुनाव मैदान में उतार कर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से कब्जा किया जा सके। बीडीसी के खाली पदों पर उप चुनाव के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बीडीसी को लामंबद किया जा रहा है।
विज्ञापन

अवागढ़ ब्लॉक ब्लॉक प्रमुख लाल कांत यादव और शीलतपुर ब्लाक प्रमुख वजीर सिंह यादव की कुर्सी खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। भाजपा नेता तख्ता पलट करने की तैयारी कर रहे हैं। अवागढ़ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने और चुनाव मैदान में दमदार प्रत्याशी उतारने के लिए खरारा गांव के बीडीसी घेगराज से इस्तीफा दिलाया गया है। कमोवेश यही हालात शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख वजीर सिंह यादव की कुर्सी का है। विगत 19 जुलाई को शीतलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत वाहनपुर से बीडीसी सदस्य विजयपाल ने इस्तीफा दे दिया है। शीतलपुर ब्लॉक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामसेवक पहलवान ब्लॉक प्रमुख पद लिए चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। वहीं अवागढ़ ब्लॉक में भाजपा ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा नेताओं का दावा है कि शीतलपुर ब्लॉक में 120 बीडीसी में से 80 बीडीसी पक्ष में हैं। अविश्वास प्रस्ताव आने पर इनकी संख्या 100 पहुंच सकती है। वहीं अवागढ़ ब्लॉक में बीडीसी की संख्या 76 है, लेकिन भाजपा ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। फिलहाल भाजपा नेता बीडीसी पद के उपचुनाव के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed