{"_id":"595003164f1c1bc4628b4668","slug":"191498415894-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्याकर शव को फंदे पर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्याकर शव को फंदे पर लटकाया
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/नारखी। महिला की गला दबाकर हत्या के साथ ही उसे फंदे पर लटका दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी कल्याण निवासी पूनम मूलरूप से फरिहा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। दो माह पूर्व पूनम का विवाह गढ़ी कल्याण के धीरज से हुआ था। शनिवार रात पूनम घर पर अकेली थी, जबकि पति किसी कार्य से बाहर गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया।
पूनम की हत्या की सूचना धीरज को घर लौटने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। मृतका के पति ने पुलिस को दी तहरीर में चाचा महीपाल, चाची प्रेमादेवी तथा चचेरे भाई विपिन पर हत्या का आरोप लगाया है। धीरज ने हत्या का कारण स्पष्ट नहीं किया है।