फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दिनभर बंद रहा आगरा-जयपुर रेलमार्ग

दिनभर बंद रहा आगरा-जयपुर रेलमार्ग

Sun, 25 Jun 2017 12:49 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
दिनभर बंद रहा आगरा-जयपुर रेलमार्ग
आगरा। जाट आरक्षण आंदोलनकारियों की वजह से शनिवार को भी आगरा-जयपुर रेलमार्ग पूरे दिन बंद रहा। अलवर-कोटा रेल लाइन के साथ ही बांदीकुई रेल लाइन की चाबियां निकाले जाने के कारण बांदीकुई रूट भी देर रात बंद हो गया था। इस कारण रेल प्रशासन ने 14 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया। एक दर्जन ट्रेनों को रूट बदलकर गुजारा गया। हजारों यात्रियों ने अपने आरक्षण दूसरे दिन भी रद्द कराए। तमाम यात्री दूसरे दिन भी स्टेशनों पर फंसे ट्रेनों का इंतजार करते रहे। शाम चार बजे जाट आंदोलनकारियों ने ट्रैक को खाली कर दिया मगर देर शाम तक ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम से लेकर शनिवार को दिनभर आगरा-जयपुर रेलमार्ग को पूरी तरह बाधित रखा। शुक्रवार की जहां कुछ घंटे के लिए आगरा बांदीकुई रेल मार्ग बाधित हुआ था। मथुरा कोटा अलवर रूट पहले ही जाम कर रखा था। जयपुर की ओर जाने वाले दोनों रेलमार्गों के बंद होने का खामियाजा हजारों रेल यात्रियों को भुगतना पड़ा। रेल प्रशासन को 14 महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। इसके चलते डेढ़ हजार यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन कैंसिल कराए। दोपहर दो बजे बांदीकुई आगरा रेलवे ट्रैक दोबारा सुचारू हो गया मगर इस पर ट्रेनों का संचालन चार बजे के बाद ही शुरू हो सका। इसी तरह शाम चार बजे आंदोलन समाप्ति की घोषणा के बाद भी ट्रैकों पर रेल संचालन शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन


रद्द की गईं ट्रेनें
(51972) अलवर मथुरा पैसेंजर
(51974) जयपुर मथुरा पैसेंजर
(71904) बांदीकुईं आगरा फोर्ट पैसेंजर
(54461) बांदीकुई बरेली पैसेंजर
(12404) जयपुर इलाहाबाद एक्सप्रेस (जयपुर से मथुरा तक शार्टटर्मिनेट)
(19023) जनता एक्सप्रेस
(12060) जन शताब्दी एक्सप्रेस
(12195) आगरा फोर्ट अजमेर इंटरसिटी
(12196) अजमेर आगरा फोर्ट इंटरसिटी
(12036) आगरा फोर्ट जयपुर इंटरसिटी
(71907) ईदगाह बांदीकुईं पैसेंजर
(51971) मथुरा जयपुर पैसेंजर
(71903) आगरा फोर्ट बांदीकुईं पैसेंजर
जिन ट्रेनों का रूट हुआ डायवर्ट
(14854) जोधपुर वाराणसी एक्सप्रेस
(14863) मरुधर एक्सप्रेस
(12903) गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस
(19803) कोटा सियालदाह एक्सप्रेस
(19710) कामाख्या जयपुर एक्सप्रेस
(12547) आगरा फोर्ट अहमदाबाद एक्सप्रेस
(15632) गोवाहटी बाड़मेर एक्सप्रेस
(12987) सियालदाह अजमेर एक्सप्रेस
आंदोलनकारियों के कारण शनिवार को आगरा-जयपुर के दोनों ट्रैक बाधित रहे। इस कारण ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। दोपहर 1.40 बजे बांदीकुईं रूट और शाम साढ़े चार बजे कोटा अलवर रूट से भी जाम खत्म हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. संचित त्यागी, वाणिज्य प्रबंधक/ जनसंपर्क अधिकारी, आगरा रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed