{"_id":"5c7eb0e5bdec2213fb2cb1f6","slug":"181551806693-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घी और शहद के नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घी और शहद के नमूने फेल
विज्ञापन
curd with honey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में मिलावटखोरी की फिर पोल खुली है। जांच में घी और शहद के नमूने फेल हुए हैं। जिसे लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने विक्रेताओं को नोटिस जारी किए हैं।
दरअसल, दिसंबर और जनवरी माह में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो जगहों से घी और शहद के नमूने लिए थे। इनको जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया था। जहां से मिली रिपोर्ट में नमूनों को फेल कर दिया गया है। 22 जनवरी को गंगनपुर बिजलीघर के सामने से दुष्यंत कुमार के यहां से घी का नमूना लिया गया था। जो जांच में अधोमानक घोषित हुआ है। जांच में घी में मिलावट और शुद्धता की कमी पाई गई। इसके साथ ही 16 दिसंबर को सकरौली थाने से लखींद्र कुमार निवासी अलीनेऊपुरा छपरा से शहद का नमूना लिया गया था। जांच में शहद में स्यूक्रोज (मीठेपन) की मात्रा अधिक पाई गई। शहद को भी अधोमानक घोषित किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अभिहित अधिकारी जेपी तिवारी ने दोनों विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।