फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   कुरावली से गई कच्ची शराब से एटा में हुई हुईं थीं 39 मौतें

कुरावली से गई कच्ची शराब से एटा में हुई हुईं थीं 39 मौतें

Fri, 08 Feb 2019 11:11 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
कुरावली से गई कच्ची शराब से एटा में हुई हुईं थीं 39  मौतें
मैनपुरी। अवैध व जहरीली शराब से सहारनपुर में 11 लोगों की मौत हो गई। जिले में भी अवैध कच्ची शराब बनाए जाने का कारोबार गिहार कालोनियों से लेकर जनपद के कई गांवों तक फैला हुआ है। इससे कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। 18 जुलाई 2016 को कुरावली के गांव गोकुलपुर से एटा क्षेत्र में भेजी गई अवैध कच्ची शराब पीने से एक के बाद एक 39 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई लोग आंखो की रोशनी गवां बैठे थे। इस घटना ने एटा व जनपद पुलिस के होश उड़ा दिए थे, आनन-फानन में अवैध शराब कारोबार करने वाले माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू हो गईं थीं।
विज्ञापन


तत्कालीन एसपी देवरंजन वर्मा ने गांव गोकुलपुर निवासी अवैध शराब कारोबारी अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं एटा पुलिस को पूछताछ के दौरान माफिया श्रीपाल ने अवैध शराब की खेप कुरावली के गांव गोकुलपुर से आने की जानकारी दी थी। बता दें कि कुरावली, बिछवां, कुरावली क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाए जाने के लिए कई गांव बदनाम हैं। आए दिन पुलिस की कार्रवाई होने के बावजूद धंधा नहीं रुक सका है। वहीं शहर कोतवाली, भोगांव, करहल व अन्य स्थानों पर गिहार कालोनियों में अवैध कच्ची शराब बनाने का कारोबार संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed