फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पति ही निकला पूनम का कातिल

पति ही निकला पूनम का कातिल

Wed, 14 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पति ही निकला पूनम का  कातिल
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला जैननगर खेड़ा निवासी पूनम अग्रवाल का हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका पति ही निकला। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन सुबह चाय बनाने से पूनम द्वारा इंकार करने से आवेश में आए पति संजय अग्रवाल ने सिलबट्टा (लोढ़ा) से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर खेड़ा निवासी पूनम अग्रवाल (45) पत्नी संजय अग्रवाल की पांच नवंबर को हत्या कर दी गई थी। पूनम की हत्या के आरोप में उसके पति संजय को आवास से गिरफ्तार कर लिया है। पूनम की हत्या संजय ने सिलबट्टा प्रहार करके की थी। पति-पत्नी के बीच पिछले काफी समय से कई कारणों को लेकर विवाद चल रहा और दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
विज्ञापन


पांच नवंबर की सुबह संजय द्वारा चाय बनाने के लिए कहने पर पूनम ने चाय बनाने से इंकार कर दिया था। इससे पहले चार नवंबर को स्टेशन रोड पर संजय का मोबाइल फोन लूटा गया था, तब घर पर पूनम से इस कारण विवाद हुआ, क्योंकि संजय ने मोबाइल लूट की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। चार नवंबर की रात दोनों के बीच इतना झगड़ा हुआ कि संजय बिना खाना खाए ही सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय ने यह स्वीकार किया कि पत्नी के चाय बनाने से इंकार करने और आए दिन विवाद के कारण गुस्से में आकर उसने पूनम के सिर पर सिलबट्टा दे मारा। बाद में पूनम अग्रवाल की अंगूठी, कुंडल उतारकर, अलमारी में रखे पर्स की चैन खोलकर बिस्तर पर डालकर घटना को लूट का रूप देने का प्रयास किया था। थाना पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टा बरामद कर लिया है।

पूनम अग्रवाल हत्याकांड के खुलासे में सीसीटीवी कैमरा से पुलिस को अहम सुराग मिले। संजय अग्रवाल सुबह घर से निकलने के बाद सुबह 9.46 बजे घर लौटा है। इसके बाद 9.55 बजे वह गली में फैक्ट्री की ओर स्कूटी से जाते समय मोहल्ले में एक आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया है।

वह नौ मिनट तक कहां गया, इसका उसके पास कोई जवाब नहीं है। नौ मिनट का राज खोलने के लिए संजय पुलिस को छकाता रहा। पुलिस ने काफी कोशिश की कि इस मामले में पूनम के मायके वाले तहरीर दें, लेकिन मायका पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। जबकि पूनम की हत्या की रिपोर्ट संजय अग्रवाल ने अज्ञात में दर्ज कराई थी।


एसपी सिटी ने बताया कि संजय अग्रवाल की शादी से पहले से ही उसकी बड़ी बहन रेखा अग्रवाल उसी के साथ ही रहती थी। रेखा का पति से तलाक हो गया था। रेखा को लेकर भी पूनम का संजय से विवाद होता था। इस वजह से रेखा ने संजय के पास आना बंद कर दिया था।


शहर की पाश कालोनी विभवनगर में संजय के पास पैतृक प्लाट था। पूनम अग्रवाल को आशंका थी कि संजय यह प्लाट अपनी बहन के नाम कर सकता है। वह प्लाट अपने नाम कराने के लिए संजय पर दबाव बनाती थी। जैन नगर में संजय मकान बनवा रहा है। एक महीन से काम रुका पड़ा हैै, इसको लेकर भी पूनम से विवाद हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed