फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेताओं में विवाद

जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेताओं में विवाद

Sat, 10 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेताओं में  विवाद
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना नारखी के भूड़ा चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य सुनील चौहान, भाजपा नेता मुनेंद्रपाल सिंह के मध्य विवाद हो गया। एक पक्ष ने नारखी और दूसरे ने फरिहा में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना नारखी के कछपुरा निवासी अवनीश शर्मा ने दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार रात दस बजे आगरा से लतीफपुर निवासी मुनेंद्रपाल सिंह के साथ गाड़ी से वापस गांव लौट रहा था। तभी फरिहा निवासी सुनील चौहान, राहुल व मानिकचंद्र व चार अन्य ने मारपीट के साथ ही सोने की चेन व नकदी लूटने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष ने थाना फरिहा में फतेहपुर कोटला निवासी राहुल ने दी तहरीर में कहा कि वह अपने बहिनोई सुनील चौहान की एजेेंसी पर ही फरिहा में बैठा हुआ था।
विज्ञापन


मैकेनिक कायथा निवासी आकाश पुत्र सुनहरीलाल बैठा था। तभी मुनेंद्रपाल सिंह अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आए और मैकेंनिक को मारपीट करके जबरन डालकर ले गए। थानाध्यक्ष फरिहा सर्वेश कुमार ने कहा कि राहुल की तहरीर पर उप निरीक्षक लाखन सिंह को जांच को दे दी है। एसएचओ नारखी भानुप्रताप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। दोनों के मध्य देररात्रि विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना लाइनपार के मोहल्ला आजाद नगर निवासी मुकेश कुमार संदिग्ध परस्थित में किसी ने चाकू से बार कर दिया। इससे वो लहूलुहान हो गया। बताते कि उसका मकान के किराए को लेकर विवाद चल रहा है। पिछला करीब 2400 रुपये किराया बकाया चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि इसके कारण ही विपक्षियों ने हमला किया है।


एसएचओ लाइनपार गीता सिंह ने कहा कि युवक ने खुद ही अपने को काट लिया है। पिछले कई वर्षों से उसी की पत्नी उसके साथ नहीं रहती है। जिस समय घटना को अंजाम दिया तब पुलिस भी मौजूद थी। परंतु पलिस उसको रोकने के लिए पहुंचती तब तक यह घटना कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed