फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अनियंत्रित बाइक से गिरी मां-बेटी को टैंकर ने कुचला, मौत

अनियंत्रित बाइक से गिरी मां-बेटी को टैंकर ने कुचला, मौत

Fri, 09 Nov 2018 08:52 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक से गिरी मां-बेटी को टैंकर ने कुचला, मौत
डेमो - फोटो : डेमो
फरह (मथुरा)। शुक्रवार की सुबह दिल्ली-आगरा हाईवे पर फरह के होटल द्वापर के पास अनियंत्रित बाइक से गिरी मां-बेटी को टैंकर ने कुचल दिया। मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार पिता, ननद और बेटी घायल हो गए। मृतका अपने परिवार के साथ आगरा के साधनखेड़ा (अछनेरा) भाई को टीका करने जा रही थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और टैंकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

वृंदावन के गांव बाटी निवासी श्यामलाल पुत्र प्रकाश, अपनी पत्नी कमलेश (32), ममेरी बहन भूरी, बेटी राधिका (4) और पूर्वी के साथ बाइक से आगरा के साधनखेड़ा (अछनेरा) के लिए निकले। वह होटल द्वापर के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित बाइक के चलते कमलेश और राधिका सड़क पर गिर पड़ी। पीछे से आ रहे टैंकर ने दोनों मां-बेटी को कुचल दिया।
विज्ञापन


मौके पर दोनों की मौत हो गई, जबकि श्यामलाल, भूरी और पूर्वी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने टैंकर को पकड़कर थाने भिजवाया। दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत से बाटी और साधनखेड़ा में गम का माहौल हो गया। मृतका अपने परिवार के साथ मायके भाई को टीका करने के लिए जा रही थी। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रिपल राइडिंग बनी मौत का कारण, नहीं लगा था हेलमेट

फरह में हाईवे पर सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत का कारण एक बार फिर ट्रिपल राइडिंग बनी। बाइक पर दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चे सवार थे। ट्रिपल राइडिंग के चलते ही बाइक अनियंत्रित हुई।


बाइक अनियंत्रित होने के बाद ही इस पर सवार मां-बेटी सड़क पर गिर गईं थीं। इन दोनों को टैंकर ने कुचल दिया। जबकि हेलमेट सिर पर लगना चाहिए था, लेकिन वह बाइक के हैंडल पर लटका हुआ था। बार-बार ट्रिपल राइडिंग से सचेत और हेलमेट जरूर लगाकर चलने के लिए बाइक सवारों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन हर कोई इसे दरकिनार करता दिख रहा है। यही मौत का कारण बन रहा है।

इसके लिए वाहन चालकों का एहतियात बरतना होगा, तभी इन सड़क हादसों से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed