{"_id":"5bcf5d92bdec2269487011c2","slug":"181540316562-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्ज संभालने के बाद एटा आए आरएम ने खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्ज संभालने के बाद एटा आए आरएम ने खंगाले दस्तावेज
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आरएम अलीगढ़ चार्ज संभालने के बाद मंगलवार को पहली बार एटा डिपो पहुंचे। यहां उन्होंने कई दस्तावेज खंगाले। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की। हालांकि उन्होंने यहां की गई जांच से संबंधित कुछ भी बोलने से मना कर दिया। बता दें कि एटा डिपो में एमएसटी और डीजल चोरी घोटालों की जांच जांच चल रही है। अंदेशा जताया जा रहा है आरएम इन्हीं जांचों के संबंध में एटा आए थे।
एटा डिपो में हुए घोटालों के खुलासे के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ जेडए नोमानी, सेवा प्रबंधक संजीव कुमार के साथ मंगलवार को डिपो पहुंचे। यहां पर दोनों अधिकारियों ने दस्तावेजों को खंगालकर जांच की और कई पहलुओं पर कर्मचारियों से पूछताछ भी की। मगर जांच के विषय में पूछने पर जवाब देने से बचते रहे। यहां पर दोनों अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक जांच पड़ताल की और अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी दिए।
आरएम जेडए नोमानी ने डिपो में कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर नाराजगी व्यक्त की। गैरहाजिर कर्मचारियों को हिदायत एवं चेतावनी भी दी गई है। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान एआरएम मदन लाल, सीनियर फोरमैन डीएम सक्सेना, जूनियर फोरमैन मुजीव अहमद खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोरमैनों की थपथपाई पीठ
क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ ने वर्कशॉप का निरीक्षण किया तो बसों के रखरखाव को देखकर सीनियर फोरमैन डीएम सक्सेना और जूनियर फोरमैन मुजीव अहमद खां की पीठ थपथपाई। कहा कि अलीगढ़ रीजन का सबसे बड़ा एटा डिपो है। यहां फोरमैनों द्वारा बनाई गई व्यवस्था काफी संतोषजनक है।
एटा डिपो को मिलेंगी दस नई बस
एटा डिपो को दस नई बसें मिलेंगी। आरएम ने बताया कि पहले चरण में डिपो को दस नई बस, कुंभ मेला से पहले मिल जाएंगी। डिपो की बसों ने गांव तक अपनी पहुंच बना ली है।