फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अमृत योजना में पूरे होंगे अटके पड़े पार्क

अमृत योजना में पूरे होंगे अटके पड़े पार्क

Sun, 14 Oct 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
अमृत योजना में पूरे होंगे अटके पड़े पार्क
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। 178 करोड़ से महानगर में बनने वाले पार्कों में अटका पड़ा काम जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। पार्कों को अमृत योजना के तहत तैयार किया जा रहा था। शासन द्वारा धनराशि न मिलने के चलते काम अटके पड़े थे। रविवार को अमृत से जुड़ी आरसीयूईएस (रीजनल सेंटर फॉर अर्बन एंड एनवायरमेंट स्टडीज) के अतिरिक्त निदेशक ने अब तक हुए कार्य की गुणवत्ता की परख की।
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत महानगर में तीन पार्कों में काम चल रहा है। भगत सिंह पार्क में 51.80 लाख, कृष्णा विहार 25.34 लाख, धौली प्याऊ स्कूल पार्क 56.31 लाख का काम किया जाना है। तीनों पार्कों में लगभग 20 लाख की राशि ही शासन ने अभी तक भेजी है। जिसके चलते यह कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


शासन ने इन कार्यों की गुणवत्ता आदि की जांच करने के लिए आरसीयूईएस के अतिरिक्त निदेशक एके गुप्ता तथा एई ओपी निगम को भेजा। रविवार को उनके द्वारा सभी पार्कों में चल रहे कामों का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा नगर निगम के इंजीनियरों से काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही इनकी अगली किस्त शासन द्वारा दे दी जाएगी। उनके द्वारा बिरला मंदिर के पीछे के पार्क को भी देखा गया। इस पार्क को 45 लाख से विकसित किया जाना है। अतिरिक्त निदेशक द्वारा जल निगम के इंजीनियरों से भी सीवर और पानी के कनेक्शन संबंधी जानकारी ली। उनके साथ नगर निगम के मुख्य अभियंता प्रदीप मित्तल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed